---Advertisement---

Mumbai Viral Video: 10 मिनट में क्या आप बीमारी को दे रहे हैं घर में न्यौता, ग्रॉसरी एप को लेकर महिला का पर्दाफाश जान नहीं होगा यकीन

Mumbai Viral Video: 10 मिनट में ऑनलाइन डिलीवरी देने के लिए प्रख्यात एप्स क्या आपकी सेफ्टी का भी ख्याल रखता है। इस बारे में आखिर बात करते हुए क्या बोल रही है महिला जो जानने के बाद शायद आपके होश उड़ जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 6, 2026 2:24 अपराह्न

Mumbai Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Mumbai Viral Video: जेप्टो, ब्लिंकिट, अमेजन फ्लिपकार्ट, स्विगी जैसे एप्स के जरिए आज चीजें 10 मिनट में आसानी से घर पहुंच जाती है लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि जहां से यह सामान आ रहे हैं वहां पर सफाई का किस कदर ध्यान रखा जाता है। क्या फूड सेफ्टी को तवज्जो दिया जाता है। इस बारे में बात करते हुए महिला ने एक वीडियो शेयर किया और जेप्टो के एक स्टोर की काली सच्चाई बताते हुए नजर आई। कथित तौर पर मुंबई वायरल वीडियो में महिला का आरोप है कि फूड सेफ्टी को हटा दिया गया। आइए जानते हैं क्या कहा जो शॉकिंग है।

जेप्टो को लेकर महिला ने Mumbai Viral Video में किया बड़ा खुलासा

महिला का मुंबई वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जहां वह यह कहती थी नजर आती है कि 10 मिनट पहले मैंने जेप्टो के ऊपर एक रील पोस्ट की थी। मुंबई के स्टोर के बारे में बताते हुए कि कैसे कितना सारा कचरा उनके डार्क स्टोर के आगे रखा हुआ है और मैंने जेप्टो को अथॉरिटी को टैग किया। मुझे पता था यही होगा इसलिए मैंने इस रील को सेव कर लिया था और मैं दोबारा से अपलोड कर रही हूं। अगर फिर से डिलीट हुआ तो आप लोग समझ जाना कि कैसे मेरी आवाज को दबाया जा रहा है फूड सेफ्टी पर बोलने के लिए।

फूड सेफ्टी को लेकर महिला ने की आवाज बुलंद

मुंबई वायरल वीडियो में महिला यह कहती हुई नजर आती है कि जेप्टो और अथॉरिटी को मैं यह बोलना चाहती हूं कि फूड सेफ्टी पर काम करिए। अपने आप को सुधारिए, मेरे जैसे इनफ्लुएंसर की आवाज को दबाएंगे कोई फायदा नहीं होगा। आप मेरा इंस्टाग्राम डिलीट करवा देंगे करवा दीजिए मैं नया हैंडल बनाऊंगी क्योंकि मैं फूड सेफ्टी के लिए काम करती रहूंगी। वहीं इसके साथ ही महिला ने अपने एक और वीडियो को भी मर्ज किया है जहां वह यह कहती हुई नजर आती है या वीडियो मुंबई का है डार्क स्टोर का जहां देखा जा सकता है कचरो का ढेर लगा हुआ है।

Mumbai Viral Video में महिला का बड़ा खुलासा कर देगा हैरान

जहां मुंबई वायरल वीडियो में महिला का कहना है कि यह कचरा निश्चित तौर पर हमारे लिए इन्फेक्शन की वजह बन सकती है। डिलीवरी पार्टनर यहां से फूड आइटम्स घर डिलीवर कर रहे हैं तो बीमारियां भी डिलीवर हो रही है। @amshilparaghu x पर इस वीडियो को 27000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं। जहां यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और जेप्टो पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 18, 2026

Punjab News

मई 18, 2026

Bulandshahr Video

मई 18, 2026

कल का मौसम 19 May 2026

मई 18, 2026

Heatwave Alert 19 May 2026

मई 18, 2026

Esophageal Cancer

मई 18, 2026