---Advertisement---

Jaipur Viral Video: आधी रात ‘थार’ चालक हुआ पागल, भौकाल दिखाते हुए एम्बुलेंस से लिया पंगा, देखें फिर कैसे निकली हेकड़ी

Jaipur Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बार फिर से महिन्द्रा थार चालक की गुंडागर्दी सामने आयी है। इस बार थार चला रहे युवक ने मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस को निशाना बनाने की कोशिश की, इसके बाद जो उसका इलाज हुआ, उसे देख लोगों को सुकून मिल रहा है।  ये घटना राजस्थान जयपुर की बताई जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 5, 2026 1:01 अपराह्न

Jaipur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Jaipur Viral Video:  महिन्द्रा थार गाड़ी को लेकर भौकाल दिखाते चालकों की मनमानी के वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन सामने आते रहते हैं। लोगों ने भौकाल दिखाते हुए इस गाड़ी को इतना बदनाम कर दिया है कि, अब यूजर्स कहने लगे हैं कि, इस कार को चलाने वालों की मानसिक स्थिति की जांच जरुर होना चाहिए।  आए दिन सड़कों पर बदतमीजी करते चालकों पर अकसर मीम बनते रहते हैं। एक ऐसी ही घटना राजस्थान के जयपुर से आयी है। यहां पर थार  चालक के द्वारा रात के ढाई बजे लूटने की कोशिश की गई है। एम्बुलेंस  मरीज को लेकर जा रही है। लेकिन तभी  बार-बार थार वाले के द्वारा ओवरटेक करते हुए रोकने की कोशिश की गई। ये घटना सोच में डाल देने वाली है। लेकिन इसके बाद जो भी होता है। उसे देख लोगों के मन को सुकून मिल रहा है।

थार चालक को एम्बुलेंस से  पंगा लेना पड़ा भारी

जयपुर से आए इस वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, राजस्थान के जयपुर में थार चालक के द्वारा एम्बुलेंस को लुटने की कोशिश की गई है।

देखें वीडियो

लेकिन तभी वहां पर पुलिस आयी और उसे राइट टाइम कर दिया। ये घटना रात के ढाई बजे की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, किस तरह से महिन्द्रा थार चला रहा आदमी बार-बार एम्बुलेंस को रोकने के लिए बोल रहे हैं। लेकिन वो नहीं रोकता है। जब पुलिस की गाड़ी दिखती है तो एम्बुलेंस चालक मरीज को दिखाता है। इसके बाद पुलिसकर्मी थार चालक को पीटते हुए थाने ले जाता है। पुलिस वाले युवक की सारी अकड़ और हेकड़ी निकाल देता है।

Jaipur Viral Video देख यूजर्स को मिल रहा सुकून

घटना  का वायरल वीडियो जयपुर में कब का है?  इसकी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर  4 मई को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 1 लाख 4 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘एम्बुलेंस को लुटने गया था खुद का चेकअप हो गया’। दूसरा लिखता है, ‘थार वालों की तो बिना पूछे कंबल में पिटाई की जानी चाहिए’। तीसरा लिखता है,’ ये इसी ट्रीटमेंट के लायक है’। थार चालक की पुलिस से पिटाई को देख लोगों को सुकून मिल रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 10 August 2026

अगस्त 9, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 9, 2026

Gurugram Viral Video

अगस्त 9, 2026

Mahesh Babu

अगस्त 9, 2026

Toxic Trailer

अगस्त 8, 2026

Rain Alert 9 August 2026

अगस्त 8, 2026