---Advertisement---

Viral Video: एम्बुलेंस न मिली तो चादर बनी सहारा, चिलचिलाती धूप में लाश ढोते परिजनों को देख इंसानों से हो जाएगी नफरत

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें परिजन एंबुलेंस ना मिलने पर लड़की की डेड बॉडी चादर में लपेट कर तेज धूप में ले जा रहे हैं। ये घटना मध्य प्रदेश की बताई जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 4, 2026 6:24 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इन्हें देखने के बाद लोगो को गुस्सा भी आता है और अफसोस भी होता है। लेकिन इसके बाद भी इस तरह के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इंटरनेट पर एक वीडियो काफी सुर्खियों में है। इसमें परिजनों को जब डेड बॉडी ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली तो वो चादर में डालकर ही बेटी का शव ले जाते नजर आए। चिलचिलाती धूप में दम तोड़ते सिस्टम ने  लोगों को  सोचने पर मजबूर कर दिया है।  ये घटना मध्य प्रदेश की बताई जा रही है। इसे देखने के बाद यूजर्स सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं।

एम्बुलेंस ना मिली तो चादर में शव लेकर जाने को मजबूर हुए परिजन

बेटी के शव को चादर में डालकर ले जाते परिजनों के इस वायरल वीडियो को एक्स पर Rahul Saini नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

देखें वीडियो

इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते और जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘हे राम…ये निर्दयी सिस्टम…कलेजा फट जाता है ऐसी तस्वीरें देखकर.. अस्पताल में न एंबुलेंस…न स्ट्रेचर पूरी रात शव की रखवाली करते रहे परिजन..! सुबह भी नहीं मिला शव वाहन तो चिलचिलाती धूप में 15 साल की बच्ची का शव चादर में लपेटकर ले जाने को मजबूर हुए परिजन…! ये तस्वीर मध्यप्रदेश की है…सवाल सिर्फ ये कि इन सबका जिम्मेदार कौन…?’   वीडियो चंद सेकंड का है , लेकिन अपने आप में  दर्दनाक कहानी को बयां करने वाला है।

Viral Video  देख विचलित हुए यूजर्स

ये घटना मध्य प्रदेश में कब और कहां की है? इसकी कोई आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। इसके साथ ही मृतका की मौत का कारण और उसकी पहचान को लेकर भी कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन ये घटना अपने आप में दिल को दहला देने वाली है। इस वीडियो तो एक्स पर 4 मई को अपलोड किया गया था। इस पर कई सौ व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘झकझोर देने वाली तस्वीर’ । इस घटना का वीडियो यूजर्स को काफी प्रभावित कर रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अगस्त 9, 2026

Gurugram Viral Video

अगस्त 9, 2026

Mahesh Babu

अगस्त 9, 2026

Toxic Trailer

अगस्त 8, 2026

अगस्त 8, 2026

Viral Video

अगस्त 8, 2026