---Advertisement---

Viral Video: गन्ने के साथ निकाला जा रहा जिंदा मक्खियों का जूस! वीडियो देख आ जाएगी उल्टी

Viral Video: सोशल मीडिया पर गन्ने के साथ मक्खियों का जूस निकालने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  इसे देखने का बाद लोगों को गुस्सा आ रहा है। गर्मी के मौसम में दिन दहाड़े  हाइजीन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 5, 2026 12:21 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: गर्मियों के मौसम में अगर आप भी गन्ने का जूस एनर्जी के लिए पी रहे हैं तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है। क्योंकि जूस के नाम पर लोग जिंदा मक्खियों को पीसकर पिला रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें गन्ने के साथ गंदी मक्खियों को पीसा जा रहा है। जूस वाला ये काम दिन दहाड़े बिना किसी खौफ के कर रहा है। ये जूस इतना बैक्टीरिया से भरा है, इसे जो भी पिएगा वो बीमार हो जाएगा।  इंटरनेट पर इस वीडियो को देख लोगों का मन खराब हो रहा है। यही कारण है कि, वो गुस्से के साथ अफसोस जता रहे हैं। इस घटना को देख उल्टी  आ जाएगी।

गन्ने के साथ निकाल दिया मक्खियों का जूस

गन्ने के जूस के साथ मक्खियों को पीसते जूस वाले के इस वायरल वीडियो को एक्स पर  Abhimanyu Singh नाम के यूजर के द्वारा पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते हुए लिखा है, ‘गर्मियों में अधिकांश लोग गन्ने का जूस बहुत पसंद करते हैं।

देखें वीडियो

अब इस जूस वाले कि दुकान से कौन पीता होगा?’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, गन्ने के जूस की मशीन पर सैकड़ों मक्खियां घूम रही हैं। वहीं, जूस वाला इन्हें बिना भगाए जूस निकाल रहा है। इस गंदे जूस को अगर कोई पी ले तो उसका बीमार होना तय है। जूस वाले के द्वारा दिन दहाड़े किया जा रहा ये कांड हेल्थ पर सवाल उठाता है। इसके साथ ही उन लोगों को भी सावधान करता है जो बाहर जाकर बहुत ही चाव से जूस पीते हैं। अगर आप भी गन्ना जूस के शौकीन हैं तो एक बार इस गंदी मशीन और जूस को देख लीजिए। ये आपको बीमार कर सकता है।

Viral Video देख मन हो जाएगा खराब

जिंदा मक्खियों के साथ जूस निकालता जूस बनाने वाला कौन है?  ये घटना कब और कहां की है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 4 मई को अपलोड किया गया था। इस पर 18000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, काफी लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ललिखता है, ‘छी कितनी मक्खियां हैं, इतनी गंदगी देखकर उल्टी आ जाए’। दूसरा लिखता है, ‘ये तो बेहद घटिया तरीक से मिक्स जूस निकल रहा है’। तीसरा लिखता है, ‘मधुमक्खियों की हत्या के आरोप में इस दुकानदार को गिरफ्तार कर लेना चाहिए।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026