---Advertisement---

Bareilly Viral Video: पतला करने के नाम पर महिला को दिया नशा, जिम के अंदर दरिंदगी कर बनाया वीडियो, जानें फिर क्या हुआ?

Bareilly Viral Video: बरेली में जिम ट्रेनर के द्वारा महिला डॉक्टर के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को सबक सिखाया है। अब इसी घटना की वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 6, 2026 5:30 अपराह्न

Bareilly Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bareilly Viral Video:  उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दो जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को पतला होने की ड्रिंक पिलाने के नाम पर  नशा देकर रेप किया है। इतना ही नहीं इन सगे भाइयों ने उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया है। जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो दोनों पर कड़ी कार्रवाई की गई है।पुलिस ने अकरम बेग जिम मालिक और उसके भाई आलम बेग को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद दोनों का थाने से बाहर निकलने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो लंगड़ाते हुए दोबारा ऐसा ना करने की बात कह रहे हैं। आरोपियों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  वीडियो देख यूजर्स  योगी सरकार की तारीफ कर रहे हैं।

Bareilly Viral Video में रेप आरोपी गिड़गिड़ाते दिखे

इस बरेली वायरल वीडियो को एक्स पर Priya singh नाम के यूजर के द्वारा पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी कैप्शन में देते हुए लिखा है कि, ‘मुझसे गलती हो गई, मुझे कर दो, ऐसा कभी नहीं होगा” ये दोनों भाई बरेली में जिम चलाते हैं। इन दोनों ने मिलकर जिम में आने वाली एक डॉक्टर को नशीला ड्रिंक पिलाया।

देखें वीडियो

महिला महिला डॉक्टर बेहोश हो गई, तो उसे अपने प्राइवेट रूम में ले गए। प्राइवेट रूम में बड़े भाई ने महिला डॉक्टर से रेप किया। छोटे भाई ने महिला डॉक्टर का न्यूड वीडियो रिकॉर्ड किया।फिर ये दोनों महिला डॉक्टर को अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगे। डॉक्टर से 50 लाख रुपए की डिमांड की। इसके बाद महिला डॉक्टर ने जिम जाना छोड़ दिया। तब दोनों भाई उसके घर पहुंच गए। डॉक्टर को धमकी देते हुए कहा कि रुपए दो, नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे। धमकी के बाद लेडी डॉक्टर पुलिस के पास पहुंची। डॉक्टर की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को अरेस्ट कर लिया। अब दोनों भाई गिड़गिड़ा रहे हैं।’  वीडियो में देखा जा सकता है कि, दोनों आरोपी गिड़गिड़ाते हुए रहम की भीख मांग रहे हैं।

जिम ट्रेनर्स पर हुई कार्रवाई की जानकारी  पुलिस ने दी

बरेली में घटि इस घटना पर अब पुलिस अधिकारी का वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने दोनों आरोपियों पर कार्रवाई की जानकारी दी है।

देखें वीडियो

बरेली पुलिस ने एक्स पर रेप आरोपियों पर हुए एक्शन की जानकारी देते हुए लिखा, ‘थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत जिम संचालक द्वारा प्रीवर्कआउट ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर शारीरिक शोषण व फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर वसूली के प्रकरण में जिम संचालक व उसके भाई की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में श्री आशुतोष शिवम COCITY1 बरेली की बाइट।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sugar

जून 24, 2026

Heart Health

जून 23, 2026

Pranit More

जून 23, 2026

Lucknow Viral Video

जून 23, 2026

Emraan Hashmi

जून 23, 2026

Jaipur Viral Video:

जून 23, 2026