Bihar Viral Video: मजबूरी में ट्राईसाइकिल नहीं खरीद पा रही दिव्यांग बच्ची का जुनून देख लोग हुए भावुक, दिल झकझोर देगा स्कूल जाने का जज्बा

Bihar Viral Video: पैर से लाचार बच्ची गरीबी की वजह से अपने लिए कोई साधन नहीं खरीद पा रही है लेकिन यह उसे स्कूल जाने से नहीं रोक पाता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको भी इमोशनल कर देगा।

Bihar Viral Video

Photo Credit- Google Bihar Viral Video

Bihar Viral Video: अगर आपके अंदर जज्बा और जुनून हो तो आप कुछ भी कर सकते हैं। शरीर की लाचारी भी आपको उस सपने को पूरा करने के लिए नहीं रोक सकते हैं। जहां ऐसे भी लोग हैं जिन्हें हर सुख सुविधा होने के बावजूद वह अपनी जिंदगी में ऐसा नहीं कर पाते हैं लेकिन तमाम तरह की कमी होने के बाद भी जुनूनी लोग रुकते नहीं है। कुछ ऐसा ही दिखा बिहार वायरल वीडियो में जहां पैर से लाचार एक बच्ची गरीबों की मजबूरी में ट्राईसाइकिल नहीं खरीद पा रही है। यह कमी उसे स्कूल जाने से नहीं रोक पाती है और ऐसे में जज्बा देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

बिहार वायरल वीडियो को लेकर सरकार से क्या की गई गुजारिश

बिहार वायरल वीडियो की बात करें तो इसे @ChapraZila x चैनल से शेयर करते हुए बताया गया कि बिहार के समस्तीपुर की इस बच्ची के हौसले हैं बुलंद, जन्म से दिव्यांग है घर की स्थिति खराब है चलने के लिए कोई साधन नहीं है फिर भी रोज स्कूल में पढ़ने जाती है। ऐसे बच्चों को सरकार खोज खोज कर ट्राय साइकिल क्यों नहीं देती है।” वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चों के खेलने वाले खिलौने को लेकर रोड पर बच्ची स्कूल जा रही है।

Bihar Viral Video में लड़की का जुनून आत्मा को कर देगा व्यथित

वायरल वीडियो में जिस तरह बुलंद हिम्मत दिखाकर लड़की स्कूल जाने के लिए बच्चों की गाड़ी लेकर निकलती है। सड़क पर तमाम बड़े छोटे गाड़ी चल रहे हैं लेकिन अपनी लकड़ी की बच्चों वाली गाड़ी लेकर वह स्कूल रवाना हो रही है। यह वीडियो आपकी आत्मा को झकझोर कर रख देगा और यही वजह है कि सरकार से लोग मदद की गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। पढ़ाई को लेकर लड़की का जुनून सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है और लोग इसकी मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।

पढ़ाई को लेकर बच्ची का जुनून देखकर सोशल मीडिया पर लोग सलामी ठोक रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version