Bihar Viral Video: दहेज में मिली बाइक पर लड़के ने लिखवाया कुछ ऐसा कि मचा बवाल, लोग बोले ‘बेइज्जती खुद करवा ली’

Bihar Viral Video: जहां एक तरफ दहेज को अभिशाप बताया जाता है तो वहीं दूसरी तरफ एक शख्स ने बाइक पर ऐसा क्या लिख गया जिसकी वजह से लोग मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हुआ।

Bihar Viral Video

Photo Credit- Google Bihar Viral Video

Bihar Viral Video: दहेज लेना और देना दोनों को ही हमेशा गलत बताया जाता है और ऐसे में कई सख्त नियम कानून भी बनाए गए हैं। इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जहां ससुराल से दहेज में मिली बाइक पर एक शख्स ने कुछ ऐसा लिखा जो वायरल हो गया। जाहिर तौर पर इसे देखने के बाद लोग मजे लेने में पीछे नहीं है और यूजर्स का कहना है कि यह शख्स अपनी बेइज्जती खुद करवा रहा है। आखिर दहेज में मिली बाइक को लेकर वीडियो में ऐसा क्या हुआ जो चर्चा में है।

शख्स की मूर्खता को क्या नाम देंगे आप

वायरल वीडियो कहां से है इसकी कोई जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन नंबर प्लेट से यह साफ जाहिर है कि शख्स बिहार से है। जहां शख्स अपनी बाइक पर लिखवाता है, “ससुराल से सहायता प्राप्त।” बाइक पर नंबर प्लेट के नीचे शख्स ने जो लिखवाया वह सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। इस बिहार वायरल वीडियो को @Ansari5k x चैनल से शेयर करते हुए लिखा गया दहेज में मिली बाइक पर शख्स ने लिखवाया ससुराल से सहायता प्राप्त। अब लोग मजे ले रहे हैं कि पहले तो दहेज लेकर शर्मनाक काम किया और अब बता कर खुद की बेइज्जती करवा रहा है।

Bihar Viral Video को लेकर क्या बोल रहे दहेज पर लोग

वहीं इस बिहार वायरल वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं तो एक यूजर ने कहा इतना ईमानदार क्या आपने कभी देखा है मैंने तो नहीं देखा।” वहीं एक यूजर ने कहा यह सुन के शॉक्ड हुआ कि दहेज प्रमोट कर रहे हो। एक ने लिखा पहले दहेज एक अभिशाप समझा जाता था आजकल लोग फैशन समझ रहे हैं। एक यूजर ने कहा दहेज जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने की बजाय मजाक बनाकर और हल्का कर देती है। एक ने कहा आज भी लोग दहेज प्रथा को बढ़ावा दे रहे हैं।

बिहार वायरल वीडियो को लेकर लोग अपनी अपनी प्रतिप्रिया देने में पीछे नहीं हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Exit mobile version