---Advertisement---

Bijnor Viral Video: धिक्कार! इंसान बना जानवर, कुत्ते को दौड़ा-दौड़कर मारी गोलियां, हरकत देख यूजर्स बोले ‘मानवता मर चुकी है’

Bijnor Viral Video: सोशल मीडिया पर एक आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है। वो एक कुत्ते को गोली मार रहा है। इंसान से जानवर बना आदमी 4 गोलियां मारकर उसे मौत के घाट उतार देता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 5, 2025 2:34 अपराह्न

Bijnor Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bijnor Viral Video: इंसानियत को शर्मसार करती हुई आपने कई तरह की वीडियो देखी होंगी, लेकिन यकीन मानिए ये घटना और वीडियो सबसे क्रूर है। क्योंकि इसमें एक रिटायर इंजीनियर बेजुबान कुत्ते को सरेआम गली में दौड़ा-दौड़ाकर गोलियां मार रहा है। इस दौरान किसी ने भी सनकी आदमी को रोकने की कोशिश नहीं की है। जब वो इस क्रूर हरकत को अंजाम दे रहा था तो वहां पर लगे CCTV में ये रिकॉर्ड को गई। अब यही वीडियो वायरल हो रहा है। ये घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की है।

इंसान बना जानवर कत्ते को मारी गोलियां

इंसानियत की धज्जियां उड़ाती इस Bijnor Viral Video को Sachin Gupta ने अपने एक्स हैंडल से अपलोड किया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “उत्तर प्रदेश –बिजनौर में PWD के रिटायर इंजीनियर राजवीर सिंह ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से स्ट्रीट डॉग को 4 गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, डॉग ने भोंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी गली में गन लेकर कुत्ते पर फायरिंग कर रहा है। इस दौरान बेजुबान खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है लेकिन इंसान से जानवर बने रिटायर इंजीनियर को ना तो शर्म आ रही है और ना ही कानून का खौफ है।

Bijnor Viral Video देख यूजर्स के तन-बदन में लगी आग

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 4 जुलाई को अपलोड किया गया था। इस पर 17000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, “सख्त कार्यवाही की जाए साथ ही इनका लाइसेंस तुरंत प्रभाव से खारिज किया जाए। लोगों के अंदर से मानवता मर चुकी है एक बेजुबान पे गोली से वार ?? कहीं डूब के मर जाए ऐसे लोग…।” दूसरा लिखता है, “इंसानियत शर्मसार! सिर्फ भौंकने पर एक बेजुबान जानवर की गोली मारकर हत्या कर देना बेहद निंदनीय है। ऐसे लोगों के हाथ में कभी भी हथियार नहीं होने चाहिए। पुलिस ने जो गिरफ्तारी की है, अब कड़ी कानूनी कार्रवाई भी ज़रूरी है ताकि कोई और ऐसा हैवानियत भरा काम करने की हिम्मत न करे।” तीसरा लिखता है, “कुत्ते को मारकर शेर बन रहा था।”

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 21, 2026

Shraddha Dubey

अक्टूबर 21, 2026