---Advertisement---

Bride Groom Viral Video: हाथ आगे बढ़ा रहे दूल्हे पर टूटा दुल्हन के थूक का कहर, देखें कैसे सरेआम लड़के को किया भयंकर जलील?

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दूल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है। वो अपने दूल्हे पर थूक रही है। लड़की की हरकत को देख वहां पर मौजूद मेहमान भी हैरान हो गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 28, 2025 3:00 अपराह्न

Bride Groom Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन दूल्हा और दुल्हन के हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखकर कभी लोगों को हंसी आती है तो कभी उन्हें अफसोस भी होता है। एक बार फिर से एक ऐसा ही वीडियो चर्चा में हैं। इसमें एक दुल्हन अपने नए-नवेले दूल्हे के हाथ पर एक नहीं बल्कि कई बार थूकती है। इस दौरान वो सिर्फ चौंकते हुए देखता रहा जाता है। आस-पास काफी सारे मेहमान भी मौजूद हैं। लेकिन लड़की की इस हरकत को कोई रोक नहीं रहा है।

दुल्हन ने दूल्हे के हाथ पर थूका

ये ब्राइड ग्रुम वायरल वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Vineeth K नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, दूल्हा जैसे ही अपनी खूबसूरत दुल्हन की तरफ हाथ बढ़ता है वैसे ही वो थूकना शुरु कर देती है। लड़की की इस हरकत से कुछ सेकंड के लिए वो दंग रह जाता है। उसे समझ नहीं आता है कि, उसके साथ ये क्या हुआ है। लेकिन वो चाहकर भी कुछ नहीं कह पाता है। इस दौरान लड़की काफी गुस्से में लग रही है। इन दोनों के बीच के विवाद का कारण स्पष्ट नहीं है।

Bride Groom Viral Video देख यूजर्स ने दुल्हन को कहा नागिन

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 27 अक्टूबर को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो पर 7 लाख 40 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘समय रहते बच गया भाई जीते जी नरक में जाने से’। दूसरा लिखता है, ‘लड़क को तभी थप्पड़ मारना चाहिए था’। तीसरा लिखता है, ‘नागिन ने जहर थूक दिया है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026