---Advertisement---

Bride Groom Viral Video: शादी के जश्न के बीच दूल्हे की पगड़ी में लगी आग, फिर जो हुआ उससे देख चौंके लोग

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दूल्हे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे की पगड़ी में आग लग जाती है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 9, 2024 7:26 पूर्वाह्न

Bride Groom Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दूल्हा हादसे का शिकार हो जाता है. इसके बाद जो होता है वो लोगों को काफी चकित कर रहा है. ये वीडियो (Video) कब और कहां का इसकी जानकारी तो उपलब्ध नहीं है लेकिन, इस वीडियो की काफी चर्चा हो रही है. इस वीडियो में दुल्हन के साथ खड़े होकर शादी का जश्न मना रहे दूल्हे की पगड़ी में अचानक से आग लग जाती है. इस हादसे को देख मेहमान सन्न रह जाते हैं. अब यही दूल्हा और दुल्हन का वीडियो (Bride Groom Viral Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

शादी में दूल्हा हुआ हादसे का शिकार

इस हैरतअंगेज वीडियो को jaggi_uncle नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है. इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “दूल्हा बनना कोई आसान काम नहीं, बहुत ही साहस का परिचय देना पड़ता है।”

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हनिया के साथ खड़ा है. इस दौरान आस-पास मेहमान खड़े हैं और नए जोड़े का स्वागत कर रहे हैं . इस दौरान आस-पास लाइट्स जल रही हैं. इस जश्न के बीच अचानक से दूल्हे की पगड़ी में आग लग जाती है. कुछ पल के लिए दुल्हन और खुद दूल्हे को भी पता नहीं चलता है. लेकिन तभी कैमरामैन दौड़ता हुआ आता है और आग लगी हुई पगड़ी को नीचे फेंकता है. हादसे को देख आस- पास के लोग सन्न रह जाते हैं. कैमरामैन ने अपनी सूझबूझ से बड़े हादसे को होने से बचा लिया है.

Bride Groom Viral Video पर यूजर्स क्या दे रहे प्रतिक्रियाएं?

इस दूल्हा और दुल्हन के वीडियो (Bride Groom Viral Video) को इंस्टाग्राम पर 7 दिसंबर को अपलोड किया गया था. इस वीडियो पर अभी तक 29000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. इसके साथ ही यूजर्स की भी काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर लिखता है कि, ‘आज देखने में आया कैमरामैन ने किसी की मदद की है’. वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, ‘शादी है या दशहरा’.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026