---Advertisement---

Bulandshahr Viral Video: सेना के जवान और बूढ़े पिता पर भेड़िया बनकर टूटी भीड़, बेशर्मी से खड़े होकर देखते रहे लोग, जानें पूरा विवाद

Bulandshahr Viral Video: सोशल मीडिया  पर  बुलंदशहर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बाराती बेरहमी से वायुसेना के जवान और उनके बूढ़े पिता को बेरहमी से पीट रहे हैं।  इस घटना पर यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 23, 2026 2:01 अपराह्न

Bulandshahr Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bulandshahr Viral Video: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक बेहद शर्मनाक घटना का वीडियो  सामने आया है। यहां पर बारातियों ने वायुसेना के जवान और उनके बूढ़े पिता को बीच सड़क पर कूरता से पीटा है।  हॉर्न बजाने को लेकर शुरु हुआ ये विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि, भीड़ ने बेशर्मी दिखाते हुए बेटे और पिता को पीटा है। डंडे, थप्पड़ों और लातों से पीटती भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना पर अब उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक्शन ले लिया गया है।

बुलंदशहर में बारातियों ने सेना के जवान और उनके पिता को पीटा 

ये घटना रविवार की है। पीड़ित एयरफोर्स जवान प्रथम अपने टीचर पिता जितेंद्र सिंह के साथ किसी समारोह से वापस आ रहे थे। बीच सड़क पर घुड़सवारी का कार्यक्रम चल रहा था।

जब सेना के जवान ने स्कूटी का हॉर्न बजाया को बाराती गुस्से में आ गए और बेरहमी से पीटने लगे। दरअसल, पिता-पुत्र सड़क पर निकलने के लिए हॉर्न बजाकर रास्ता मांग रहे थे।  रास्ता ना देने पर  शुरु हुआ ये विवाद इतना ज्यादा बढ़ा की देखते ही देखते भयंकर मारपीट में बदल गया।  जहांगीराबाद में हुआ ये विवाद अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि, भीड़ किस तरह से पिता-पुत्र को पीट रही है। बताया जा रहा है कि, बाराती नशे में थे। पहले उन्होंने पिता -पुत्र को गाली दी इसके बाद मारने के लिए टूट पड़े। सेना का जवान और उनके पिता गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।

Bulandshahr Viral Video पर पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

प्रथम के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया है। ये घटना 19 फरवरी की है। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद यूपी पुलिस ने आकाश शर्मा और अशोक शर्मा सहित कई सारे लोगों पर एफआईआर कराई है। इसके साथ ही मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोग फरार  बताए जा रहे हैं। जिन्हें पुलिस ढूंढ रही है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 23, 2026

Heart Attack

फ़रवरी 23, 2026

Laughter Chefs 3

फ़रवरी 23, 2026

Sukhbir Singh Jaunapuria

फ़रवरी 23, 2026

Unnao Viral Video

फ़रवरी 23, 2026

Delhi Viral Video

फ़रवरी 23, 2026