Bulandshahr Viral Video: सौतन बनाने के शौक में पति ने गंवाई नई बाइक, पत्थरबाज बीवी ने भरे बाजार में किया कांड

Bulandshahr Viral Video: सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। वो भरे बाजार में पति की बाइक को तोड़ रही है। बताया जा रहा कि, एक्स्ट्रा अफेयर से परेशान बीवी ने ये कदम उठाया है।

Bulandshahr Viral Video

Picture Credit: Priya singh X

Bulandshahr Viral Video:  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने बीच बाजार में पति की बाइक तोड़ डाली। खबरों की मानें तो महिला को अपने आदमी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चल गया था। जिससे गुस्सा होकर बीवी ने इस घटना को अंजाम दिया । इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देख अब लोग महिला की जमकर तारीफ यूजर्स कर रहे हैं।

सौतन का गुस्सा बीवी ने पति की बाइक पर उतारा

ये बुलंदशहर वायरल वीडियो Priya singh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘पति के अफेयर के बारे में पत्नी को पता चल गया। बीच बाजार बवाल हो गया ।

देखें वीडियो

नौबत यह आ गई कि पति को जान बचा भागना पड़ा । फिर पत्नी ने बाइक पर कुछ यूं गुस्सा निकला। मामला यूपी के बुलंदशहर का है।’ खबरों की मानें तो पति और पत्नी के बीच अफेयर को लेकर विवाद श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर मार्ग के पास हुआ था। तीखी बहस के बाद महिला अपने ही पति की बाइक पर पत्थर बरसाना शुरु कर देती है। बीवी के भयंकर गुस्से को देख आदमी वहां से फरार हो जाता है। अब महिला के द्वारा बाइक तोड़ने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

Bulandshahr Viral Video पर क्या बोली पुलिस?

पति की बाइक को तोड़ती महिला के वायरल वीडियो को एक्स पर 31 मार्च को अपलोड किया गया है। इस पर 4700 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोग इस घटना को अंजाम दे रही महिला की हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हांलकि दैनिक जागरण में छपी खबर के अनुसार पति और पत्नी के बीच विवाद क्यों हुआ? इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन कोतवाली प्रभारी प्रेमचंद शर्मा का बयान है। जिसमें उन्होंने बताया है कि, पति या फिर पत्नी के द्वारा मामले को लेकर कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version