---Advertisement---

Chhattisgarh Viral Video: बेटी सोती रही और युवक के साथ वर्दी की आड़ में की गई बदसलूकी, जानें रात 1 बजे सिनेमा देख लौट रहे कपल को लेकर पुलिस की चौंकाने वाली प्रतिक्रिया

Chhattisgarh Viral Video: सिनेमा देखकर रात के 1 बजे अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहा था युवक और इस दौरान उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया पर विवादों में है। वही इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आखिर पुलिस ने किस तरह से सफाई दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 7, 2026 3:03 अपराह्न

Chhattisgarh Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Chhattisgarh Viral Video: एक शख्स जो अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रात के 1 बजे बाइक से सिनेमा देख घर वापस लौट रहा था उसके साथ मध्य प्रदेश के छत्तीसगढ़ पुलिस ने कुछ ऐसा किया जो चर्चा में है। कथित तौर पर युवक के साथ बदतमीजी करने के अलावा मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं बवाल कुछ इस कदर बढ़ गया कि इस पर सीनियर पुलिस अधिकारी की तरफ से प्रतिक्रिया दी गई है लेकिन लोग सवाल करने में पीछे नहीं है। आखिर क्या है यह पूरा मामला जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस की शुरुआत हो गई है। क्या वाकई आम इंसान को परेशान किया जा रहा है। वहीं पुलिस जो जनता की रक्षा करती है उस पर क्यों सवाल उठे हैं।

युवक के साथ पुलिस का रवैया कैमरे में हुआ कैद

दरअसल एक्स पर छत्तीसगढ़ वायरल वीडियो को शेयर करते हुए पूरी जानकारी दी गई जहां बताया गया कि रात के 1 बजे नाइट शो देखकर युवक अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर लौट रहा था। तभी पुलिस ने उसकी गाड़ी को चेकिंग के लिए रुकने कहा और उसके बाद उसकी चाबी छीन ली गई। लगभग 4 घंटे तक यह बहस का मुद्दा चलता रहा। पुलिस युवक को घर जाने के लिए नहीं दे रही थी। वहीं कमरे में कैद इस छत्तीसगढ़ वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पुलिस ने युवक पर हाथ उठाने की भी गलती की। वहीं बीच सड़क लगातार युवक मदद की गुहार लगाते हुए दिखा।

Chhattisgarh Viral Video को लेकर पुलिस की तरफ से क्या दी गई सफाई

वहीं पुलिस के रवैये को लेकर जब छत्तीसगढ़ वायरल वीडियो पर लोगों का गुस्सा फूटा और इस पर कार्रवाई की मांग की गई तब सीनियर्स ने इसे लेकर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए है इस दौरान पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई की कथित तौर पर पहचान पत्र और बाइक के कागजात में हेरफेर को लेकर एक्शन लिया गया है। यहां बताया गया कि शख्स के नाम और पता में अंतर दिखा। पुलिस के रवैये पर एक्स प्लेटफॉर्म से यूजर ने कहा, “पुलिस के आला अधिकारियों का रवैया देखिए, अपने अधिकारी पर जांच की बात तो दूर वो पिटने वाले के मकान मालिक को नोटिस देने से लेकर दुर्ग, बिलासपुर तक जाएंगे बस अपने साहब को कुछ नहीं कहेंगे … वीडियो रिकॉर्ड करना हुज्जतबाजी और पुलिस को उकसाना है??”

 

फिलहाल इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म से जमकर शेयर किया जा रहा है जहां इसे @Anurag_Dwary x से 30000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Health Tips

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026