Chhindwara Viral Video: दूल्हे के सामने प्रेमी को देख दुल्हन अकसर आपा खोकर अपनी शादी तोड़ देती है , ये नजारा रील लाइफ में तो आपने खूब देखा होगा। अब इसे हकीकत में भी देख लीजिए। सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दुल्हन ने प्रेमी को देखते ही अपना कंट्रोल खो दिया और सारी शर्म और लाज छोड़ कुछ ऐसा किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, इस घटना के बाद दूल्हे को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा। इतना ही नहीं इस मामले में पुलिस की एंट्री भी हो गई है।
प्रेमी को देख दुल्हन हुई बेकाबू
ये घटना एमपी के छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर गांव की बताई जा रही है। 28 अप्रैल की रात यहां पर एक यवक दुल्हन लेने के लिए बारात लेकर पहुंचा था। सबकुछ ठीक चल रहा था। सभी लोग खुश थे और शादी का खाना खा रहे थे। इस दौरान वरमाला के समय जब दूल्हा और दुल्हन को एक साथ स्टेज पर लाया गया तो लड़की की नजर अपने प्रेमी पर पड़ गई।
देखें वीडियो
बड़े शहरों के छोटे छोटे गांवों में ऐसा भी होता है,, जब दूल्हे के गले में जयमाला डालने से पहले दुल्हन स्टेज से कूदकर सामने बैठे प्रेमी को माला पहना देती है,, ये मामला छिंदवाड़ा के उमरेठ गांव का है,, दूल्हा बिना दुल्हन के लौट गया 🥲 pic.twitter.com/zaHHelO7Gd
— Brajesh Rajput (@drbrajeshrajput) April 30, 2026
वो वरमाला लेकर तुरंत स्टेज से छलांग लगा देती है और प्रेमी के गले में डालकर उससे लिपट जाती है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खबरों की मानें तो प्रेमी और दुल्हन को परिजनों ने जमकर पीटा है। जिसके बाद प्रेमी भाग गया। वहीं, स्थिति देख लड़के वालों ने शादी करने से मना कर दिया। इस घटना के वायरल वीडियो को Brajesh Rajput नाम के यूजर ने एक्स पर अपलोड किया है।
Chhindwara Viral Video पर पुलिस क्या बोली?
बताया जा रहा है कि, पिटाई के बाद दुल्हन का प्रेमी उसे छोड़कर भाग गया। इस घटना के बाद दूल्हे पक्ष ने मंगलवार को उमरेठ थाने में केस दर्ज कराया है। घटना के बारे में एसडीओपी जितेंद्र जाट का बयान भी भी आया है। उन्होंने जांच के बाद एक्शन लेने की बात कही है। घटना के बाद दूल्हे वालों ने लड़की को जो गहने चढ़ाए थे वो वापस ले लिए। लड़की की शादी जबरन कराए जाने की खबर सामने आ रही है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
