Dehradun Viral Video: पब्लिक पार्क जहां हर तरीके के लोग आते हैं कोई अपनी फैमिली के साथ तो कोई पिकनिक मनाने के लिए लेकिन ऐसी जगह पर अगर खुलेआम पार्टी करती हुई महिलाएं दिखे तो आप इसे क्या कहेंगे। हालांकि स्वतंत्रता का अधिकार हर किसी को है लेकिन पब्लिक प्लेस पर इस तरह चीयर्स करती हुई महिलाओं को देखकर लोग बहस करने लगे हैं। आइए जानते हैं देहरादून वायरल वीडियो में ऐसा क्या हुआ जो फिलहाल चर्चा में है यूजर्स इस पर किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां कुछ लोग मर्द और औरत के बीच तुलना भी करने लगे हैं और यह पूरा मामला फिलहाल चर्चा में है।
कैमरा ऑन होते ही पार्टी कर रही महिला हुई नौ दो ग्यारह
Uno-Reverse Kalesh (In Dehradun, two women were sitting in a park drinking alcohol. During this time, a man present there started recording their video. Seeing the video being made, both women thought it best to leave the place.) pic.twitter.com/bfMSAS70wm
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 29, 2026
देहरादून वायरल वीडियो की बात करें तो कहा गया कि दो महिलाएं इस पार्क में बैठकर शराब पी रही थी। इस दौरान मौजूद एक आदमी ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो बनता देख दोनों महिलाओं ने वहां से चले जाना ही बेहतर समझा। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से महिलाएं पार्टी कर रही होती है। हालांकि इस दौरान जब महिला सामने कैमरा देखती है तो वहां से उठ कर चली जाती हैं। सलवार सूट पहनी हुई महिलाओं को देखा जाता है कि वह कैमरा से बचकर वहां से निकल जाती है।
Dehradun Viral Video को लेकर लोगों में शुरू हुई बहस
वहीं देहरादून वायरल वीडियो को 70000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जहां एक यूजर ने कहा कौन है ये लोग जो ठीक से चीयर्स भी नहीं करने देते। एक यूजर ने कहा पब्लिक पार्क अल्कोहल और फोन कैमरा ऑन और शिकार ही निकल जाए। वहीं एक यूजर ने कहा क्या हो रहा है यह तो। एक ने कहा कैमरा ऑन एग्जिट मोड एक्टिवेटेड। एक यूजर ने कहा मेरे देश की लड़कियां मर्दों से कम है क्या तो एक यूजर ने कहा ऐसे असामाजिक तत्व के लोगों को इस तरह से उजागर करना चाहिए।
लोग इस देहरादून वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
