---Advertisement---

Delhi Capitals ने शेयर किया Rishabh Pant का भावुकता से भरपुर वीडियो; देख इमोशनल हुए फैंस

Rishabh Pant: भारतीय विकेट कीपर Rishabh Pant के खतरनाक एक्सीडेंट से उभरने के बाद फिर से क्रिकेट के मैदान में वापस आना किसी सपने से कम नहीं है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 1, 2024 1:41 अपराह्न

Rishabh Pant
Follow Us
---Advertisement---

Rishabh Pant: भारतीय विकेट कीपर Rishabh Pant के खतरनाक एक्सीडेंट से उभरने के बाद फिर से क्रिकेट के मैदान में वापस आना किसी सपने से कम नहीं है। और, खासकर क्रिकेट के सबसे बड़े स्टेज तक पहुंचना जहां की यात्रा करना बहुत बड़े-बड़े धुराधरों अरमान होता है। ऋषभ पंत ने वह कर दिखाया है, जो मौत को छूकर आने के बाद सिर्फ 2 साल में कोई नहीं कर सकता, वह भी तब जब डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया हों।

ऋषभ पंत को 2 साल पहले जब चोट लगी थी तब उनके फैंस, भारतीय क्रिकेट के फैंस को शायद ही उम्मीद होगी कि वह दुबारा मैदान में वापस पाएंगे। क्योंकि उनके डॉक्टर्स ने भी कहा था कि यह जादू ही होगा अगर वह फिर से वैसी हीं क्रिकेट खेल पाएं। यहाँ तक कि कुछ लोगों का मानना था कि वह बच जाएं वही बहुत बड़ी बात होगी।

पंत के लिए नहीं खेलने का कोई ऑप्शन ही नहीं

लोगों ने भले ही पंत के बारे में उनके एक्सीडेंट को लेकर जो भी सोंचा हो लेकिन क्रिकेटर के लिए वैन्टीलेटर पर भी यह दिमाग में नहीं आया कि वह अब ‘नहीं’ खेल सकते। उनके पास नहीं का कोई ऑप्शन ही नहीं था। उन्होंने डॉक्टर्स से भी कहा था, ‘मैं जादू करूंगा और फिर खलूँगा’। और, उनकी लगातार मेहनत तब रंग लाई जब उनके नाम की घोषणा T20 World Cup 2024 के लिए बनी टीम में हुई।

दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर किया भावुक वीडियो

आपको बता दें, कल T20 World Cup के लिए इंडियन टीम के घोषणा के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में ऋषभ पंत को एक्सीडेंट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा दी गई सहानुभूति से लेकर उनके चलने के लिए भी संघर्ष करते हुए दिखाया गया है। उसके बाद आईपीएल 2024 में ग्रैन्ड एंट्री और फिर T20 World Cup 2024 में सिलेक्शन होने की कहानी आपको जरूर रोमांचित कर देगी।

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, एसके यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा और मोहम्मद सिराज।

नोट करने वाली बात है कि टीम में दो विकेट कीपर्स को रखा गया है, जिसमें संजू सैमसन और Rishabh Pant का नाम है। इसके अलावा इसकी भी बड़ी उम्मीद है कि पंत को मैच के शुरुआत में ही या चौथे नंबर पर खेलते हुए देखा जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026