---Advertisement---

Delhi Viral Video: घर की लड़ाई में मकान को लगाई आग, जान बचाने के लिए युवक बिजली के तारों पर दौड़ा! जानें फिर क्या हुआ?

Viral Video: सोशल मीडिय पर एक आदमी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें घरेलू विवाद के चलते युवक के घर पर आग लग गई। इसके बाद जान बचाने के लिए उसने ऐसा कदम उठाया, जिसे देख लोगों की रुह कांप गई। ये घरना दिल्ली के स्वरुप नगर की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 16, 2026 1:15 अपराह्न

Delhi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Viral Video: घर में होने वाला विवाद कितना खतरनाक हो सकता है ?  वो आपको इस वायरल वीडियो में देखने को मिलेगा। दिल्ली में पारिवारिक विवाद के चलते घर में आग लग गई। इसके बाद जान बचाने के लिए आदमी ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखने वालों की रुह कांप गई। युवक के द्वारा उठाया  गया ये कदम उसकी जान ले सकता था। लेकिन आग से बचने के लिए आदमी को जो कर मिला वो उसने किया। ये घटना दिल्ली के स्वरुपनगर की है। अमृत विहार से आए घटना के विजुअल दिल दहला देने वाले हैं।

पारिवारिक लड़ाई ने लिया भयंकर रुप

इस घटना के वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Ramesh Tiwari हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘दिल्ली में आग लगने की डरावनी घटना: आग से बचने के लिए आदमी बिजली के तारों पर चला गया!स्वरूप नगर, अमृत विहार, दिल्ली में पारिवारिक झगड़े की वजह से भीषण आग लग गई।

देखें वीडियो

जलती हुई ज़मीन पर फंसा एक आदमी बिजली के तारों पर चढ़ गया और जैसे ही आग पास आई, वह सावधानी से उन पर से गुज़रा। पुलिस की मदद से उसे सुरक्षित बचा लिया गया। फायरफाइटर्स को आग पर काबू पाने में करीब एक घंटा लगा।’ घटना में साफ देखा जा सकता है कि, घर में भयंकर आग लगी हुई है। आदमी खुद को बचाने के लिए बुजली के तारों पर चल पड़ा। गनीमत रही उसके साथ कोई दूसरा बड़ा हादसा नहीं हुआ। दूसरी बिल्डिंग पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उसकी जान बचा ली। अब इसी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Delhi Viral Video देख लोगों को नहीं हो रहा यकीन

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 16 अप्रैल को पोस्ट किया गया है। इस पर 2 लाख 72 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये नहीं बल्कि आग इसे देखकर डर रही है’। दूसरा लिखता है, ‘इसने बहुत ज्यादा नशा किया हुआ है’। तीसरा लिखता है, ‘इसने तो बिजली के तारों की बेइज्जती कर दी। बेहरहाल अभी तक इस आग का कारण और बिजली के तारों पर चलते व्यक्ति की कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026