---Advertisement---

Viral Video: ‘डोली’ से पहले ‘डेड बॉडी’ बनने का शौक, प्रेमी ने रोकी दुल्हन की कार, रिश्तेदारों ने दी खतरनाक ‘थर्ड डिग्री’!

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक प्रेमी की वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो गर्लफ्रेंड की विदाई पर भयंकर बवाल मचा रहा है।  प्रेमी कार के नीचे आकर लेट जाते है। इसके बाद उसकी भयंकर पिटाई होती है। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 15, 2026 1:22 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  प्यार में पड़े लड़के और लड़की अकसर अपने पार्नटर की शादी दूसरी जगह होने पर रोकने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस लेवल पर कोई नहीं जाता जैसे ये युवक गया है।  सोशल मीडिया पर एक सनकी आशिक का वीडियो तेज से वायरल हो रहा है। वो अपनी प्रेमिका की शादी रोकने के लिए ऐसा कुछ कर गया जो, आपने फिल्मों और टीवी शोज में ही देखा होगा। दरअसल , वो  प्रेमिका की शादी को रोकने के लिए कार के नीच ही लेट गया और चुनौती देने लगा डोली उठेगी या फिर उसकी डेड बॉडी उठेगी। जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने उसका ऐसा हाल किया, जिसे देख हर कोई हैरान है।

प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए प्रेमी ने फिल्मी अंदाज में किया हंगामा

प्यार में डूबे प्रेमी का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे  forever chahat नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘अगर दुल्हन की डोली जाएगी तो मेरी लाश के ऊपर से ही जाएगी।

देखें वीडियो

गाड़ी के आगे लेटा दुल्हन का आशिक वर वधू पक्ष में जबरदस्त हंगामा आशिक की हुई धुलाई।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक युवक फूलों से सजी हुई कार के सामने खूब चीख और चिल्ला रहा है। वहीं, वहां पर मौजूद लोगों का झुंड उसे जमकर पीट रहा है।  युवक की  जबरदस्त धुलाई की जा रही है। लेकिन उसके बाद भी वो हटने को तैयार नहीं है।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे  प्रेमी का विरोध

प्रेमिका की शादी रुकवाने पहुंचे प्रेमी के वायरल वीडियो को 14 अप्रैल को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 8000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘प्यार में पागलपन नहीं समझदारी होनी चाहिए वरना खुशी का माहौल भी हंगामे में बदल जाता है’। दूसरा लिखता है, ‘इस आशिक ने जो हंगामा किया है यह घटना लड़की के जीवन को नर्क बनाकर छोड़ेगी लड़का और उसका परिवार यदि समझदार होगा तो बात आई और गई हो सकती है’। तीसरा लिखता है, ‘अच्छा हुआ सभी का भ्रम अच्छे से टूटेगा’।  इस वीडियो को देख यूजर्स आशिक की हालत और हरकत पर हंस रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026