---Advertisement---

Delhi Viral Video: मेट्रो में चचा ने चुपके से ली लड़की की फोटो और फिर दिखाई चालाकी, देखें कैसे बेनकाब हुआ घिनौना चेहरा

Delhi Viral Video: मेट्रो पर बैठकर बेशर्मी दिखाते हुए एक बुजुर्ग शख्स ने पहले चोरी-छिपे लड़की की वीडियो बनाई और फिर झूठ बोलने लगा लेकिन चालाकी धरी की धरी रह गई जब मोबाइल का फोल्डर खुला।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 9, 2026 3:50 अपराह्न

Delhi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Viral Video: आखिर महिलाओं की सुरक्षा के साथ कब तक खिलवाड़ किया जाएगा। क्या एक खिलौना है जिससे जब मर्जी खेला जा सके यह सवाल दिल्ली मेट्रो से वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोगों का कहना है और इस पर विवाद जारी है। दरअसल लड़की को देखकर एक बुजुर्ग शख्स ने चोरी छुपे उनकी तस्वीर लेने की कोशिश की और उसके बाद इसका अंजाम जो निकला वह देखकर आपको भी हैरानी हो सकती है। आइए जानते हैं मामला क्या है और क्यों दिल्ली वायरल वीडियो विवादों में आ गया है जहां लड़की की बहादुरी देखकर लोग स्तब्ध है।

कैसे बुजुर्ग शख्स ने की लड़की के सामने होशियार बनने की गलती

दिल्ली वायरल वीडियो के साथ पूरी जानकारी दी गई जहां बताया गया कि “मेट्रो में एक देहाती बुजुर्ग लड़की की फोटो निकाल रहा था। ऐसे लोगों के हाथ में मोबाइल देना सबसे बड़ी गलती थी सरकार की।” जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की सवाल करती नजर आती है कि उसने अपने वीडियो में देखा कि बुजुर्ग उसकी फोटो ले रहा था। वही जब लड़की ने इल्जाम लगाया तो खुद को होशियार समझते हुए अंकल ने फोटो ऑन कैमरा डिलीट कर दी। चालाकी काम नहीं आई जब रीसायकल बिन खोला गया और उसमें पाया गया कि उन्होंने बिना इजाजत वीडियो बनाई है।

Delhi Viral Video को देख लोगों ने की तीखी आलोचना

दिल्ली वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शख्स पकड़ा जाता है और ऑन कैमरा लोग उसे पर सवालों की बरसात करते हुए नजर आते हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह किसी की भी फोटो बिना पूछे लेना गैरकानूनी है जहां एक यूजर ने कहा दो थप्पड़ तो डिजर्व करता था यह। एक यूजर ने कहा बिना सहमति फोटो या वीडियो बनाना गलत है सजा मिलनी चाहिए। एक यूजर ने कहा यह वाकई शर्मनाक है तो एक ने लिखा खुद कैमरा पर झूठ भी बोल रहा था तो एक ने कहा ऐसे बात करने से कुछ नहीं होता दो थप्पड़ लगाओ।

magadh_updates X चैनल से शेयर किए गए वीडियो को 2 लाख 43 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Heart Health

सितम्बर 26, 2026

Diabetes

सितम्बर 26, 2026

Rain Alert 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026