---Advertisement---

Delhi Viral Video: बस में भीड़ का फायदा उठाकर मनचले ने की गंदी हरकत, देख लोग बोले ‘आखिर कब तक सहेंगी लड़कियां’

Delhi Viral Video: दिल्ली के बस में सफर कर रही एक लड़की के साथ जिस तरह की घटना हुई उसने तीखा सवाल खड़ा किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और लोग किस तरह से अपना गुस्सा जाहिर करते हुए दिख रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 1, 2026 4:01 अपराह्न

Delhi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Viral Video: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस लगातार सोशल मीडिया पर एक ज्वलंत मुद्दा रहा है और ऐसे में दिल्ली के एक बस से कथित तौर पर वीडियो ने हर किसी को नि:शब्द कर दिया है। जहां एक महिला के साथ जिस तरह का शर्मनाक व्यवहार किया जाता है उसने महिलाओं की सुरक्षा पर एक सवाल उठाया है। आइए जानते हैं आखिर दिल्ली वायरल वीडियो को देखने के बाद क्यों लोग भड़के हुए नजर आ रहे हैं। आक्रोशित लोग किस तरह से सवाल उठा रहे हैं जहां देखा जा सकता है कि एक लड़की के साथ ऑन कैमरा दरिंदगी की जा रही है।

लड़की के साथ बस में हुआ इस तरह का व्यवहार

क्या राष्ट्रीय राजधानी जहां देशभर से लोग आकर अपना गुजारा करते हैं वहां एक महिला सुरक्षित नहीं है। कथित तौर पर यह एक बस की झलक है जहां साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक लड़की के साथ किस तरह की शर्मनाक हरकत की जा रही है। लड़की इस वीडियो में बैड टच को लेकर अपनी आवाज भी उठाती है। लोगों की भीड़ का फायदा उठाकर जिस तरह से उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है वह महिलाओं की सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल खड़ा करने के लिए काफी है।

Delhi Viral Video पर इस तरह लोगों का दिखा आक्रोश

पहली दफा नहीं है जब पब्लिक ट्रांसपोर्ट में इस तरह की हरकत सामने आई हो लेकिन लोग ऐसी करतूत करने में पीछे नहीं रहते हैं। इस वीडियो को देखकर यूजर्स आक्रोशित नजर आ रहे हैं। जहां लोगों का कहना है कि लड़की मजबूरी में इस भीड़भाड़ वाली जगह में यात्रा करने लगे तो कुछ लोग इसी फिराक में रहते हैं कि कब उसके नजदीक जाकर बैड टच कर सके। कुछ पुरुष ऐसे होते हैं जो नीच हरकत करने में कोई भी हद नहीं रखते हैं। जहां एक यूजर ने कहा महिला को अलग से बस चाहिए तो एक ने कहा महिला को वरीयता देनी चाहिए। एक ने लिखा सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। एक ने कहा किसी भी लड़की के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए।

@Pihukh x पर वायरल वीडियो को 21000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 2 September 2026

सितम्बर 1, 2026

Hardoi News

सितम्बर 1, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Badshah

सितम्बर 1, 2026

Hair Care

सितम्बर 1, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026