---Advertisement---

Delhi Viral Video: कुत्ते के लिए प्यार बना महिला के लिए जुनून! सरेआम गार्ड को पीटती आई नजर, क्यों लोगों ने उठाए सवाल ‘पुलिस ने दी आजादी’

Delhi Viral Video: महिला ने सरेआम पुलिस के सामने एक सिक्योरिटी गार्ड को कुछ इस हद तक मारती हुई नजर आई कि लोग उसे देखकर दंग रह गए। इस सबके बीच आखिर किस तरह से सवाल खड़े कर रहे हैं। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 10, 2026 3:07 अपराह्न

Delhi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Viral Video: यह सच है कि जो लोग कुत्ते से प्यार करते हैं और उनके लिए वह कोई इंसान और फैमिली से कम नहीं होती है। अगर ऐसे में उनके साथ कोई बुरा बर्ताव करें तो वह चाह कर भी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। दिल्ली वायरल वीडियो भी कुछ ऐसा ही है जहां एक महिला सरेआम पुलिस की मौजूदगी में एक गार्ड को पीटते हुए नजर आती है। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद भी लोग पुलिस की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन डॉग लवर्स इसे सपोर्ट करते हुए दिख रहे हैं। आइए जानते हैं दिल्ली वायरल वीडियो में क्या हुआ।

वायरल वीडियो में महिला ने पुलिस के सामने दिखाई बड़ी हिम्मत

दिल्ली वायरल वीडियो की बात करें तो इसे घर के क्लेश एक्स चैनल से शेयर करते हुए कैप्शन में कहा गया, “एक महिला जो कुत्तों से प्यार करती है। पुलिस अधिकारी के ठीक सामने एक बेचारे सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मार रही है और उस पर हमला कर रही है और वह बस देखते जा रहे हैं।” वायरल वीडियो के साथ कथित तौर पर यह कहा जा रहा है कि सिक्योरिटी गार्ड ने कुत्ते को मारने की गलती की जिसकी वजह से महिला भड़क उठी और वह पुलिस के सामने उस पर हमलावर हो गई।

Delhi Viral Video को लेकर क्यों लोगों ने खड़े किए सवाल

Gharkekalesh x से जहां महिला के इस करतूत और दिल्ली वायरल वीडियो को 216000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं। लोग सही गलत को छोड़ दिल्ली पुलिस से इस तरह चुप्पी की वजह पूछ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा पुलिस ने आजादी दी है तो एक यूजर ने कहा पुलिस बिना कुछ बोले खड़ी है यह सबसे शर्मनाक चीज है। एक यूजर ने कहा डायन की तरह मार रही है लेकिन पुलिस चुप है यह जनता की भलाई कहां से कर रही है। पुलिस द्वारा इस तरह चुप रहने को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोग जहां महिला का सपोर्ट कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026