---Advertisement---

Deoria Viral Video: बेशर्मी! बूढ़े आदमी और अम्मा को सरेआम लातों और थप्पड़ों से पीटता रहा जालिम, तमाशाई बनाते रहे रील

Deoria Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दरिंदे का वायरल वीडियो काफी देखा जा रहा है. वह बीच सड़क पर बूढ़े आदमी और औरत को बेरहमी से पीट रहा है. इस वीडियो पर यूपी पुलिस ने एक्शन ले लिया है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 24, 2025 11:01 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Deoria Viral Video: उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर सड़क पर एक दरिंदे ने बूढ़े व्यक्ति और एक वृद्ध महिला को बुरी तरीके से पीटा है. इस मामले पर फिलहाल पुलिस ने एक्शन ले लिया है .लेकिन इस घटना का देवरिया वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी काफी देखा जा रहा है. इसे देखने के बाद यूजर्स को काफी गुस्सा आ रहा है.

सरेआम बूढ़े आदमी -औरत को दरिंदे ने पीटा

इस इंसानियत को शर्मसार कर देने वाले वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Deoria Times हैंडल से अपलोड किया गया है.

Watch Post

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है “बुजुर्ग महिला व पुरुष को सरेआम मारा थप्पड़, लात-घुसों से पिटाई का वीडियो वायरल। देवरिया गौरीबाज़ार थाना क्षेत्र के बैतालपुर क्षेत्र का मामला जो शर्मनाक वीडियो आया सामने उसे देख कर आप को भी गुस्सा आएगा, दबंग द्वारा बीच रोड पर जमकर पीटते हुए नजर आ रहा है।”

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी सड़क पर पहले बूढ़ी महिला को बहुत जोर का थप्पड़ मारता है. एक थप्पड़ से महिला जमीन पर गिर जाती है. इस दौरान वह काफी तड़प रही है. इसके बाद वह जमीन पर बैठे हुए बूढ़े आदमी पर लाते- थप्पड़ बरसाना शुरू कर देता है. आस-पास काफी लोग मौजूद है. लेकिन कोई भी इन्हें नहीं बचा रहा है बल्कि वीडियो बनाने में लगे हुए हैं. काफी भीड़ इकठ्ठा हो चुकी है. जब आदमी बहुत बुरी तरीके से बुजुर्गों की पिटाई कर देता है उसके बाद बीच में कुछ लोग आते हैं. यह घटना काफी शर्मनाक है. घटना का कारण क्या है यह तो स्पष्ट नहीं हो सका. लेकिन इस मामले पर पुलिस ने एक्शन ले लिया है.

Deoria Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

इस देवरिया वायरल वीडियो पर पुलिस ने सोशल मीडिया पर कार्रवाई की जानकारी दी है. इसके साथ ही लिखा है , “प्रकरण के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।”वीडियो पर थोड़ी ही देर में कई सारे कॉमेंट्स आ चुके हैं एक यूजर लिखता है “सभी निकम्मे तमाशा देख रहे हैं,कोई बचाव करता”। दूसरा लिखता है,” मामला कुछ भी हो लेकिन एक बुजुर्ग को इस तरह मारना बेहद निंदनीय है.. इन पर सख्त कार्यवाही की जाये ऐसी उम्मीद है आपसे।”

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 22, 2026