---Advertisement---

Dhoni Viral Video: धोनी और विराट कोहली को एक साथ देख यूजर्स को आयी धमेंद्र-अमिताभ बच्चन की जोड़ी की याद, रांची में दिखा अनोखा नजारा

Dhoni Viral Video: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज शुरु रांची के ही जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाला है। लेकिन इससे पहले विराट कोहली ने एमएस धोनी से मुलाकत की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 28, 2025 11:11 पूर्वाह्न

Dhoni Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: झारखंड के रांची में जय और वीरु की नई जोड़ी देखने को मिली है। 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज रांची के ही जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाली है। इस महामुकाबले से पहले किंग कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम.एस धोनी से मिलने पहुंचे। उन्होंने धोनी के घर डिनर किया। दोनों महान खिलाड़ियों की मुलाकात का दिल को छू लेने वाला वीडियो अब मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मुलाकात में खास बात ये रही है कि, खाने के बाद धोनी खुद ड्राइव करते हुए विराट कोहली को छोड़ने कार से निकले। इस जोड़ी को देख यूजर्स को धमेंद्र और अमिताभ बच्चन की शोले वाली जय और वीरु की जोड़ी की याद आ गई।

भारत और दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले रांची में एम.एस धोनी ने लुटाया विराट कोहली पर प्यार

विराट कोहली और धोनी की मुलाकात ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, मिस्टर कूल खुद गाड़ी चलाते हुए रन मशीन को छोड़ने कार से निकले हैं। इस दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे बड़ा भाई अपने छोटे भाई को विदा करने जा रहा हो। मीडिया के कैमरों के बीच दोनों आराम से गाड़ी में बैठे हुए हैं। खबरों की मानें तो धोनी ने विराट को होटल तक छोड़ा है।

देखें वीडियो

आपको बता दें, धोनी भले ही इस क्रिकेट सीरीज का हिस्सा ना हो लेकिन रांची में होने वाले भारत और साउथ अफ्रीका के मैच खेलने आए सभी भारतीय खिलाड़ी मिस्टर कूल से मिलने पहुंचे। महेन्द्र सिंह धोनी के घर हुए इस ग्रैंड डिनर की हर तरफ चर्चा है।

धोनी और विराट कोहली की खास मुलाकात

धोनी वायरल वीडियो को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि, वो मैच से ज्यादा इन दो बड़े खिलाड़ियों की खास मुकाकात की चर्चा कर रहे हैं। वीडियो पर प्यार लुटाते हुए एक यूजर लिखता है, ‘ये हैं शोले के जय और वीरु।’ दूसरा लिखता है, ‘विराट कोहली के लिए सिर्फ धोनी ही कार चला सकता है, ये इन दोनों को बॉन्ड दिखाता हैट। तीसरा लिखता है, टयही होता है जब थाला किंग से मिलता है।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mirzapur The Movie

जून 25, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Samantha Ruth Prabhu

जून 25, 2026

Diabeties

जून 25, 2026

Goiter

जून 24, 2026