---Advertisement---

Ghaziabad Viral Video: शादी के 10 महीने बाद जल्लाद बनी बीवी, पति की चाकू से काटी चीभ, मां से सुने खौफनाक सच्चाई

Ghaziabad Viral Video: गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक बीवी ने अपने पति की जीभ को काट दिया । आदमी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामले की पूरी जानकारी पीड़ित युवक की मां ने दी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 20, 2026 2:14 अपराह्न | Updated: जनवरी 20, 2026 2:50 अपराह्न

Ghaziabad Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad Viral Video: गाजियाबाद से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक बीवी के सिर पर इस कदर शैतान सवार हुआ कि, उसने पति की चाकू से चीभ काटकर फेंक दी। 10 महीने पहले गाजियाबाद में रहने वाली ईशा की शादी मोदी नगर थानाक्षेत्र के संजयपुरी के विपिन से हुई थी। अचानक बीती रात पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ है। इसके बाद महिला ने चाकू से अपने पति की जुबान काट दी। इस घटना की पूरी जानकारी पीड़ित विपिन की मां ने कैमरे के सामने सुनाई है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बीवी ने पति की काटी जुबान

घटना से जुड़ा गाजियाबाद वायरल वीडियो indiatvnews ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि,’गाजियाबाद में एक महिला पर अपने पति की जीभ काटने का आरोप लगा है।

देखें वीडियो

पीड़ित शख्स की मां ने बताया कि उनके बेटे और पुत्रवधू के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद ये घटना हुई।’ वीडियो में बूढ़ी महिला बता रही है कि, बीती रात उसके बेटे से बहू ईशा खाने को लेकर लड़ रही थी। आधी रात को अचानक उसका बेटा चीखता हुआ जब उसके पास आया तो पता चला बहू ने लड़के की जुबान काट दी है। इसके बाद मेरठ के अस्पताल में युवक को भर्ती कराया गया है। जहां पर लड़का बोल तक नहीं पा रहा है। पुलिस से परिजनों ने शिकायत दर्ज करवा दी है।

Ghaziabad Viral Video से मची सनसनी

विपिन मोदीनगर के कारखाने में काम करता है। खबरों की मानें तो पीड़ित की बीवी ने जीभ काटकर फेंक दी थी। इसके बाद परिजन उस कटी हुई जीभ को लेकर अस्पताल तक पहुंचे। जिसके बाद उसे मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय के हॉस्पिटल में रेफर करवाया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। जो भी इस घटना के बारे में सुन रहा वो महिला की क्रूरता से खौफ में है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 19, 2026

Sunil Grover

जून 19, 2026

Viral Video

जून 19, 2026

Delhi Viral Video

जून 19, 2026

Viral Video

जून 19, 2026

Liver Health

जून 19, 2026