---Advertisement---

Ghaziabad Viral Video: पार्किंग को लेकर लड़के पर चले डंडे, देखें सर्दी में कैसे जमीन पर बिलबिला रहे युवक को बेरहमी से पीटा?

Ghaziabad Viral Video: गाजियाबाद में दो गुटों के बीच बीच सड़क पर ही भंयकर मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 28, 2024 3:33 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 28, 2024 4:56 अपराह्न

Ghaziabad Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad Viral Video: सर्दी की रात में बीच सड़क पर एक लड़के को बेरहमी से पीटने का वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। बताया जा रहा है कि, ये Ghaziabad Viral Video है। यहां पर कुछ लोगों में पार्किंग को लेकर बवाल हो गया। ये लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ी की आपस में ही कुछ लोगों में डंडों और लातों-घूसों से मारपीट होने लगी है। इस घटना के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन, बीच सड़क पर इस तरह से गुंडगार्दी करने वाले युवकों को जिसने भी देखा वो सहम गया।

पार्किंग को लेकर हुआ भयंकर युद्ध

इस घटना के वीडियो को Sachin Gupta नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “सड़क पर कानून व्यवस्था का मनोरम दृश्य… रेस्टोरेंट के बाहर कार पार्क करने का विवाद था। खूब लात–घूंसे, लाठी–डंडे चले। आयुष त्यागी, नीतीश शर्मा, अभिषेक रस्तौगी गिरफ्तार हैं। गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश”

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, सड़क पर कुछ युवकों के बीच काफी खतरनाक लड़ाई हो रही है। इसमें कुछ लोगों के चिल्लाने की भी आवाज आ रही है। इस दौरान कई लोग एक-दूसरे को पीट रहे हैं। लेकिन तभी एक लड़का जमीन पर गिरा हुआ दिख रहा है और एक युवक उस पर डंडे मार रहा है। इस दौरान वह काफी बिलबिला रहा है।

Ghaziabad Viral Video देख क्या बोल रहे लोग?

ये Ghaziabad Viral Video काफी विचलित कर देने वाला ही। फिलहाल यूपी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ये वीडियो एक्स पर 28 दिसंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अभी तक 18 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, वहीं कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, “सब लोग आज कल दादागिरी पर आमादा हैं”। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “बस ये गर्मी है जो रह गई बाकि सब कुछ बर्बाद हो चुका है”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026