---Advertisement---

Ghaziabad Viral Video: ‘सिरफिरा आदमी…’ रेस्टोरेंट में गुंडागर्दी की हुई इंतेहा तो क्या बोली पुलिस, बच्चों संग जान बचाकर भागते दिखे परिवार

Ghaziabad Viral Video: गाजियाबाद के एक रेस्टोरेंट में जंग छिड़ गया दरअसल रेस्टोरेंट के स्टाफ से इतनी गलती हो गई कि वे ग्राहक को खाना देने में देरी कर गए। इसके बाद रेस्टोरेंट में जिस तरह गुंडागर्दी हुई उसे देखकर पुलिस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2025 2:33 अपराह्न | Updated: जून 9, 2025 2:02 अपराह्न

Ghaziabad Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad Viral Video: प्रशासन और पुलिस जितना मर्जी सख्ती बरत ले पर अराजक तत्व माहौल खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। हाल ही में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक रेस्टोरेंट का Video सोशल मीडिया पर जमकर Viral हो रहा है जिसमें कुछ युवक रेस्टोरेंट के अंदर जमकर तोड़फोड़ मचाते नजर आ रहे है। गुंडागर्दी का आलम ये था कि रेस्टोरेंट में खाना खा रहे और बैठे अन्य परिवारों को बीच में उठकर भागना पड़ा। Ghaziabad Viral Video मामले में अभी तक क्या कार्यवाही हुई है इसका पता नहीं चल पाया है पर कहा जा रहा है कि पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

गाजियाबाद वायरल वीडियो में देखें रेस्टॉरेंट में गुंडागर्दी का आलम

देखा जा सकता है युवकों ने पूरी प्लानिंग के साथ गुंडागर्दी की है और रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करते वक्त उन्होंने रुमाल से अपने मुंह ढकें हुए थे। Ghaziabad Viral Video में प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कुछ युवक रेस्टोरेंट में खाना खाने आए थे। उन्होंने अपनी पसंद का खाना ऑर्डर किया था। छुट्टी के दिन होने की वजह से रेस्टोरेंट में काफी भीड़ थी और काफी सारे लोग अपनी फैमिली के साथ खाना खाने आए हुए थे। युवकों द्वारा दिया गया खाने का ऑर्डर सर्व होने में देरी हुई तो उनका पारा चढ़ गया। होटल स्टाफ के साथ पहले उन्होंने बहस की और फिर मामला गर्माया तो युवकों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी।

गाजियाबाद वायरल वीडियो में युवकों ने न सिर्फ बिलिंग काउंटर पर कुर्सियां पटककर उसे बर्बाद कर दिया साथ ही अन्य लोग जो शांति से बैठ कर खाना खा रहे थे उनकी टेबल्स पर भी तोड़फोड़ मचाई।

Ghaziabad Viral Video को लेकर भड़के लोगों के बीच देखें पुलिस ने क्या कहा

इस तांडव को देखकर खाना खा रहे परिवार अपनी जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए। परिवारों के साथ बच्चे भी थे जो इस गुंडागर्दी को देखकर दहशत में आ गए। सोशल मीडिया यूजर्स ने Ghaziabad Viral Video पर काफी कमेंट्स किए है। सभी का यही कहना है कि नोएडा और गाजियाबाद में रेस्टोरेंट आदि में लड़ाई होना अब आम बात हो गई है पर इसका खामियाजा उन लोगों को भी भुगतना पड़ता है जो अपने परिवारों के साथ इस तरह की मुसीबत में फंस जाते है।

एक यूजर ने कहा, “सिरफिरा आदमी होगा ज्यादा जल्दी है घर में बनाकर खाता ….. आलसी होगा।” वहीं पुलिस ने लिखा, “उक्त प्रकरण के सम्बन्ध मे थाना नन्दग्राम पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।” यूजर्स ने पुलिस ओर प्रशासन से भी अनुरोध किया है कि आरोपी युवकों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ताकि इस तरह की गुंडागर्दी पर लगाम लगाई जा सके।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Skin Care

मार्च 2, 2026

Healthy Hair

मार्च 2, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 2, 2026

US F 15

मार्च 2, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 2, 2026

Viral Video

मार्च 2, 2026