---Advertisement---

Godwit Record: 11 दिन की लगातार उड़ान के बाद इस पक्षी ने बनाया रिकॉर्ड, गिनीज वर्ल्ड में नाम हुआ दर्ज

Godwit Record: बदलते मौसम के साथ पक्षी अपना खाना और पानी ढूंढने के लिए तेज उड़ान भरते हैं। इसी बीच ऐसे पक्षी ने उड़ान का रिकॉर्ड बना लिया है, जिसे गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में दर्ज किया है। बार-टेल्ड गॉडविट नाम के पक्षी को टैग नंबर 234684 नाम से जाना जाता है। उसने अपने खाने ...

Read more

Avatar of Nimmi Rani

By: Nimmi Rani

Published: जनवरी 7, 2023 3:54 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Godwit Record: बदलते मौसम के साथ पक्षी अपना खाना और पानी ढूंढने के लिए तेज उड़ान भरते हैं। इसी बीच ऐसे पक्षी ने उड़ान का रिकॉर्ड बना लिया है, जिसे गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में दर्ज किया है। बार-टेल्ड गॉडविट नाम के पक्षी को टैग नंबर 234684 नाम से जाना जाता है। उसने अपने खाने और आराम के लिए अलास्का से ऑस्ट्रेलिया राज्य तस्मानिया तक 8,435 मील की दूरी तय की है। बार-टेल्ड गॉडविट ने बिना रुके तस्मानिया तक अपनी दूरी तय की है। 11 दिन की इस यात्रा को प्रवासी पक्षी पर एक उपग्रह टैग द्वारा ट्रैक किया गया था।

अलास्का से तस्मानिया तक पक्षी ने तय की 8435 मील की दूरी

ट्रैक करने पर पता चला कि 11 दिन में उसने अलास्का से तस्मानिया तक 13,560 किलोमीटर (8,435 मील) की दूरी तय की इस रिकॉर्ड को दर्ज किया गया है। रिकॉर्ड रखने वाले संगठन ने कहा है कि “कवर की गई दूरी लंदन और न्यूयॉर्क के बीच ढ़ाई यात्राओं के बराबर है या ग्रह की पूरी परिधि का लगभग एक तिहाई है। इसके पेट के निचले हिस्से से जुड़े 5G उपग्रह टैग के अनुसार 11 अक्टूबर 2022 को यात्रा शुरू हुई थी और 11 दिन और 1 घंटे तक पक्षी ने बिना रुके एक बार में उड़ान भरी।”

Also Read- दो शेरों की भिड़ंत से गूंज उठा सुनसान जंगल, नजारा देख शेरनियां का भी दहला दिल, देखें VIRAL VIDEO

लड़ाकू विमान की तरह माना बार-टेल्ड गॉडविट

इस साल के बार-टेल्ड गॉडविट ने 217 मील के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और नया रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि 217 मील के रिकॉर्ड को साल 2020 में इसी प्रजाति के एक अन्य पक्षी द्वारा बनाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक इस पक्षी का आकार लड़ाकू विमान की तरह होता है। इसके लंबे नुकीले पंख इसे हवा में तेज उड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। इन पंखों का वजन करीब 230 से 450 ग्राम के बीच होता है और इनकी चौड़ाई 70 से 80 सेंटीमीटर तक मापी गई है। बार-टेल्ड गॉडविट व्यस्क पक्षी की लंबाई तकरीबन 37 से 39 सेंटीमीटर की बीच मापी गई है और यह प्रजाति आमतौर पर अलास्का में पाई जाती है। लेकिन प्रवास के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की तरफ अपना रुख करते हैं।

Also Read- RAJASTHAN NEWS: अशोक गहलोत का सख्त आदेश, अब कानून व्यवस्था को लेकर एक्शन की तैयारी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026

Hapur Viral Video

फ़रवरी 26, 2026