---Advertisement---

Golgappa पार्टी का प्लान बन गया बुरा सपना, खुला रह गया महिला का मुंह नहीं हुआ बंद, डॉक्टर ने समझाई वजह

Golgappa: गोलगप्पा खाने के लिए महिला ने मुंह खोला तो वह बंद ही नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो चर्चा में है और डॉक्टर ने इसके पीछे की क्या वजह बताई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 2, 2025 12:21 अपराह्न

Golgappa
Follow Us
---Advertisement---

Golgappa: उत्तर प्रदेश के औरैया से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जहां गोलगप्पा खाने गई महिला के साथ कांड हो गया। जब महिला ने गोलगप्पा खाने के लिए अपना मुंह खोला तो वह खुला का खुला रहेगा क्योंकि जबरा ही लॉक हो गया था। सोशल मीडिया पर जब यह खबर सामने आई तो लोग हैरान रह गए। वहीं दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि डॉक्टर मुंह बंद करवाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। लल्लनटॉप द्वारा शेयर किए गए वीडियो में पूरी जानकारी दी गई है जो सुनकर शायद आप चौक जाए। गोलगप्पा खाने से पहले आप यह गलती ना करें इसके लिए आइए जानते हैं।

Golgappa खाने के किए महिला ने खोला मुंह तो नहीं हुआ बंद

गोलगप्पे को लेकर वायरल खबर की बात करें तो कहा जा रहा है कि जब महिला ने गोलगप्पा खाने के लिए मुंह खोला तो मुंह खुला का खुला रह गया जिस पर वहां मौजूद लोग घबरा गए। कहा जा रहा है कि आनन फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन गोलगप्पा खाने वाली महिला की हालत गंभीर बताई गई। इसके बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।गोलगप्पा खाने वाली महिला का नाम इंकला देवी है जो बच्चों की जिद के बाद गोलगप्पा खाने बाहर गई थी।

आखिर कैसे गोलगप्पा ने दिया महिला को धोखा

गोलगप्पा खाने वाली महिला के साथ मौके पर मौजूद महिला ने बताया कि जब इंकला एक बड़ा गोलगप्पा खाने के लिए मुंह खोल रही थी तो उनका जबड़ा बाहर की तरफ खिसक गया और मुंह बंद नहीं हो रहा था। मुंह खुला का खुला रह गया और वह चाहकर भी मुंह नहीं बंद कर पा रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टर से जानें गोलगप्पा खाने के समय कैसे रहें सचेत

वहीं गोलगप्पा खाते समय मुंह खुला रह जाने को लेकर को लेकर डॉक्टर ने वजह बताई है। डॉक्टर का कहना है कि तेजी से मुंह खोलने या खाना खाने के लिए बड़ा मुंह खोलना जबड़े के डिसलोकेट होने की वजह बन सकती है। डॉक्टर ने ऐसी संभावना जताई है कि महिला के साथ भी यही हुआ सोशल मीडिया पर यह खबर फिलहाल काफी चर्चा में है। इस वीडियो को 10000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026