---Advertisement---

Greater Noida Video:सोसाइटी के अमीरों को सिक्योरिटी गार्ड्स ने जमकर पीटा, देख यूजर ने की वर्ल्ड वॉर से तुलना

Greater Noida Video: होली के दिन  ग्रेटर नोएडा की एक नामी सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड्स और वहां रह रह लोगों के बीच भयंकर मारपीट हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 5, 2026 1:09 अपराह्न

Greater Noida Video
Follow Us
---Advertisement---

Greater Noida Video:  सोसाइटी को लोग सुरक्षित और सभ्य मानते हैं। लेकिन कुछ समय से अमीरों की सोसाइटी से मारपीट और लड़ाई-झगड़ों के  खूब मामले सामने आ रहे हैं। इन्हें देखने के बाद लोग दंग रहते हैं। ऐसा ही ताजा मामला  ग्रेटर नोएडा की  एक नामी राधा स्काई सोसाइटी से आया है। यहां पर होली के दिन सिक्योरिटी गार्डस और सोसाइटी के कुछ लोगों के बीच भयंकर मारपीट हुई है। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस फाइट को वर्ल्ड वॉर बताकर ट्रोल कर रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा की राधा स्काई सोसाइटी और गार्डस के बीच भयंकर मारपीट

ये घटना राधा स्काई सोसाइटी की बताई जा रही है। गार्ड्स और सोसाइटी के लोगों के द्वारा मारपीट के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Sachin Gupta नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा, ‘यूपी – ग्रेटर नोएडा की राधा स्काई सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड्स और रेजिडेंट्स भिड़े, खूब मारपीट हुई।

देखें वीडियो

दोनों तरफ से 10 आरोपी गिरफ्तार हैं। होली पर डांस करते वक्त विवाद हुआ था। आनंद, गुड्डू, प्रकाश राय, किशन सिंह, दीपक सिंह, शिवकुमार शुक्ला, छबिनाथ, मदनलाल, राकेश, अनुराग पकड़े गए।’   वीडियो में देखा जा सकता है कि, स्थानीय लोगों और गार्डस के बीच भयंकर मारपीट चल रही है। इस घटना के वीडियो को देख एक यूजर इसे वर्ल्ड वॉर बता रहा है।

Greater Noida Video  का विवाद कैसे शुरु हुआ?

टीवी 9 में छपी खबर के अनुसार सारा विवाद होली खेलने के दौरान हुआ है। बताया जा रहा है कि, कुछ लोग सोसाइटी के खुले एरिया में डांस करते हुए होली खेल रह थे। तभी गार्ड्स के द्वारा उन्हें रोका गया। जिसके बाद पहले बहस और फिर भयंकर मारपीट शुरु हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि, गाड्स ने स्थानीय लोगों को डंडों से पीटा है। बेहरहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए  वायरल वीडियो के आधार पर  पुलिस ने दोनों ही पक्ष के 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच चल रही है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 9, 2026

Diabetes

जून 9, 2026

Sonam Kapoor

जून 9, 2026

Health Tips

जून 8, 2026

Heatwave Alert 9 June 2026

जून 8, 2026

Viral Video

जून 8, 2026