---Advertisement---

Gujarat Viral Video: अनोखा मुंडन! बच्चे की खुशी के लिए परिवार की महिलाओं ने भी दी बालों की कुर्बानी, क्यों शुरू हुई बहस

Gujarat Viral Video: बच्चे का मुंडन करवाने के बाद फैमिली ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर लोग चौंक गए। सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है। आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ जिस पर बहस की शुरुआत हुई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 18, 2026 5:53 अपराह्न

Gujarat Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Gujarat Viral Video: हिंदू धर्म में मुंडन का अपना एक खास महत्व माना जाता है जहां 1-3 या 5 साल की उम्र में बच्चों के मुंडन कराए जाते हैं क्योंकि यह संस्कार का एक हिस्सा है। हालांकि बाल कटवाने के दौरान बच्चे काफी रोते हैं। गुजरात वायरल वीडियो में परिवार में बच्चे को अकेला महसूस ना हो इसके लिए कुछ ऐसा कर दिया जिसे जानने के बाद सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस की शुरुआत हो गई। गुजरात वायरल वीडियो में परिवार ने जो किया क्या वह सिर्फ व्यूज लेने का ट्रिक है या इसके पीछे उनका प्यार है। आइए देखते हैं वीडियो पर क्यों बहस की शुरुआत हुई है।

बच्चे के मुंडन के दौरान परिवार ने इस तरह दिखाया प्यार

गुजरात वायरल वीडियो की बात करें तो यहां आप देख सकते हैं कि किस तरह से मुंडन में बच्चों के साथ घर की महिलाएं भी अपने बालों को कुर्बानी दे देती है। इस दौरान अनोखे मुंडन को शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। लोग इसे लेकर बातें बना रहे हैं और इस पर अपनी टिप्पणी देने में पीछे नहीं हैं। वीडियो में खुशी-खुशी महिलाएं भी अपने बाल कुर्बान कर रहे हैं ताकि बच्चे को अकेला महसूस ना हो। मुंडन का यह सबसे प्यारा पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Gujarat Viral Video को लेकर लोगों ने कुछ इस तरह की टिप्पणी

जहां मुंडन के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसका विरोध कर रहे हैं। कुछ लोग मुंडन जैसे पवित्र संस्कार का मजाक बता रहे हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस तरह से संस्कार के साथ इस पर बात कह रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि यह सिर्फ वायरल होने का ट्रिक है तो एक यूजर ने कहा आजकल लोग सेंसेशन बनने के लिए कुछ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा सभ्यता का भी मुंडन हो गया है।

@Jimmyy__02 X चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 1.5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं तो वहीं इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

8th Pay Commission

मार्च 18, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 18, 2026

Rain Alert 19 March 2026

मार्च 18, 2026

कल का मौसम 19 March 2026

मार्च 18, 2026

Uttarakhand News

मार्च 18, 2026

Chaitra Navratri 2026

मार्च 18, 2026