---Advertisement---

Gurgaon Viral Video: पहले गाड़ी से बेचारे शख्स को मारी टक्कर और फिर पुलिसवाले की बीवी ने दिखाई अकड़, लोगों ने लगा दी क्लास

Gurgaon Viral Video: सड़क पर सीधे जा रहे शख्स को पहले महिला ने टक्कर मारने की गलती की और बाद में पुलिस वाले की बीवी होने का धौंस दिखाती नजर आई। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग आलोचना करने के लिए मजबूर हो गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 5, 2026 3:06 अपराह्न

Gurgaon Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Gurgaon Viral Video: सड़क के नियम कानून न सिर्फ गरीब और आम जनता के लिए होती है बल्कि वीआईपी और अमीर लोगों के लिए भी वही है ताकि सड़क पर चलने वाले लोग सुरक्षित हो सके। इस सब के बीच रोड रेज की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में होती है। गुड़गांव वायरल वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया है जहां पहले महिला एक शख्स को अपनी गाड़ी से टक्कर मारती है और उसके बाद पुलिस वाली की बीवी होने का अकड़ दिखाती है। आइए जानते हैं लोग किस तरह से एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं।

Gurgaon Viral Video में देखें पुलिस वाले की बीवी होने पर कैसे महिला ने किया गुमान

गुड़गांव वायरल वीडियो की बात करें तो यहां शख्स कहता हुआ नजर आता है कि मैं साइड से चल रहा हूं और मैडम ने गाड़ी पैर पर मारी है और यह मैडम का नंबर है। जहां गाड़ी का नंबर हरियाणा का दिखाई दे रहा है तो वहीं वीडियो गुड़गांव के सेक्टर 62 का बताया जा रहा है। इसके बाद गाड़ी में बैठी हुई महिला कहती है मेरा हस्बैंड का नाम नवीन सैनी है और वह पुलिस में है और तू बीच रास्ते पर चल रहा है इसलिए तेरे को लगी। इसके बाद शख्स गुड़गांव वायरल वीडियो में यह भी दिखाता है कि कैसे गाड़ी बीच रास्ते पर नहीं बल्कि बाई तरफ से खड़ी है।

लोगों ने महिला को सुनाई खूब खरीखोटी

@venom1s x से गुड़गांव वायरल वीडियो को 145000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस पर कड़ी आलोचना करते हुए दिख रहा है। जहां एक यूजर ने कहा कि हरियाणा पुलिस को इस पर एक्शन लेनी जरूरी है। एक यूजर ने कहा निश्चित तौर पर इसका पति भी इस महिला से परेशान होगा तो एक ने कहा कि पति पुलिस में इसका मतलब कुछ भी कर सकती है। एक यूजर ने कहा ऐसे लोगों को सख्ती से इलाज होने की जरूरत है। एक यूजर ने कहा इनके बोल बिगड़ रहे हैं। लोग इस तरह गलती करने के बाद अकड़ दिखाने को लेकर महिला की फटकार लगा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 5, 2026

Weight Loss

जून 5, 2026

Rajasthan Viral Video

जून 5, 2026

Viral Video

जून 5, 2026

Elvish Yadav

जून 5, 2026

The India Story Teaser

जून 5, 2026