Gurugram Viral Video: लोग खुशी खुशी अपनी जिंदगी बिता सके और अपने भविष्य को संभाल सके इसके लिए कमाई करते हैं। हालांकि 27000 में एक कमरे में रह रही लड़की ने बताया कि कैसे वह अपना गुजारा करती है और इस दौरान ईएमआई से लेकर सेविंग्स के लिए उसे सोचना पड़ता है। इस दौरान वह कहां कितने पैसे खर्च करती है इस बारे में पूरा ब्यौरा लोगों को देती हुई नजर आई। यह मजेदार गुरुग्राम वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जहां लोग इसे अलग-अलग नजरिये से देख रहे हैं। जहां कुछ लोगों का कहना है कि जिस तरह से लड़की अपने खर्चे को उठा रही है वह तारीफ के काबिल है।
Viral Video में देखें 1 रूम और बिजली बिल का खर्चा
View this post on Instagram
वायरल वीडियो की शुरुआत में लड़की यह बताती हुई नजर आती है कि वह 25 साल की है और गुड़गांव में रहती है लेकिन क्या आपको पता है कि मैं कितना खर्च करती हूं। वह बताती है कि वह 1RK में गुजारा करती है और यह 13000 का है। वह दिखाती है कि उसके रूम में एक पंखा दो लाइट और एसी भी है। फ्रिज के साथ-साथ ओवन और इंडक्शन भी है और इसके लिए उन्हें इलेक्ट्रिसिटी बिल लगभग 1000 रुपए के आसपास देना पड़ता है क्योंकि काफी गर्मी है।
खाने से लेकर ट्रैवल में कितना होता खर्च
वहीं लड़की इस वीडियो में बताती है कि आने जाने में और ऑफिस की वजह से ट्रैवल का खर्चा करीब 3500 है। इसके साथ ही खाने में उसका करीब 4000 जाता है। घर की साफ सफाई के लिए 1000 रुपए जाते हैं। खाने के 4000 खर्चे में से 3300 लंच और डिनर के लिए टिफिन सर्विस में देती है तो 700 मुस्ली और दूध के लिए देती है। कॉफी और दूध में करीब 1500 रुपए देती है तो वहीं 1400 इंटरनेट बिल और सब्सक्रिप्शन का होता है। वहीं महिला बताती है ज्यादा टाइम वह उबर बाइक से जाती है जिसके लिए 150 रुपए का सब्सक्रिप्शन लिया हुआ है।
लड़की ने बताया कैसे गुजर रही जिंदगी
इसके साथ ही वायरल वीडियो में लड़की ने यह भी बताया कि वह 2000 के करीब बाहर खाना खाने और शॉपिंग में खर्च करती है। इसके अलावा जो पैसे बचते हैं वह या तो सेविंग में जाता है या ईएमआई में क्योंकि वह दोनों के खर्च उठाने इतना कमा नहीं पाती है। वहीं लड़की बताती है कि वह 27000 रुपए खर्च करती है। इस वीडियो के साथ लड़की ने कैप्शन में कहा कुछ महीने में समझदारी से काम लेती हूं तो कुछ मैंने स्विग्गी जीत जाता है। पैसे बचाने खर्च करने गुजारा करने और साथ ही जिंदगी का मजा लेने की कोशिश असल में मेरा महीने का बजट कुछ ऐसा दिखता है आपके सैलरी कहां गायब होती है।
journalsbykangana_ इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किए गए वायरल वीडियो को 78000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।






