Hardoi Viral Video: बैंक मैनेजर जिस पर न जाने कितने लोगों के करोड़ों रुपए की जिम्मेदारी होती है और अगर वहीं अय्याशी करने लगे तो हंगामा होना तो तय हौ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कथित तौर पर हरदोई का बताया जा रहा है वहां ट्रांसफर से पहले मैनेजर साहब पर ऐसा कुमार चढ़ा कि वह तुझे मैं प्यार करूं गाने पर लड़की के डांस पर मजे लेते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच जाती है और जब यूजर्स इस पर मजे लेने लगते हैं तब पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए संज्ञान लेने की बात कही है।
लड़की की डांस को देख खो गए मैनेजर साहब
हरदोई के केनरा बैंक के बिलग्राम शाखा के एक बैंक मैनेजर का वीडियो सोशल मिडिया पर बहुत जोर से वायरल हो रहा है….
तबादले से पहले साहब तख़्त पर नबावी अंदाज में बैठें हैं,….. और गाना बजबा रहें हैं तुझे मैं प्यार करू 👇 pic.twitter.com/OfKEaUPBtC
— Drx Santosh Yadav (@Santosh13298329) May 15, 2026
Drx Santosh Yadav एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन में कहा गया, “हरदोई के केनरा बैंक के बिलग्राम शाखा के एक बैंक मैनेजर का वीडियो सोशल मीडिया पर जोर से वायरल हो रहा है। तबादले से पहले साहब तख्त पर नवाबी अंदाज में बैठे हैं और गाने बजावा रहे हैं तुझे मैं प्यार करूं।” हरदोई वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि मैनेजर साहब अपने आगे एक लड़की को नचवा रहे हैं और लड़की भी अपनी अदाएं दिखा कर मुस्कुराती हुई जुल्फे लहरा रही है। मैनेजर साहब को मदहोश बना रही है। उनके चेहरे की खुशी देखने लायक है लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनकी यह अय्याशी उन पर भारी पड़ने वाली है।
Hardoi Viral Video पर पुलिस ने इस तरह किया रिएक्ट
संदर्भित प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक टड़ियावां को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
— Hardoi Police (@hardoipolice) May 15, 2026
हरदोई वायरल वीडियो को 38000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और इस पर हरदोई पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि “संदर्भित प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक टड़ियावां को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशन किया गया है।” इस पर एक यूजर ने कहा मैनेजर साहब तो वाकई बहुत मेहनत कर रहे हैं तो एक ने लिखा क्या बात है। एक ने लिखा अच्छा तो इन्वेस्टमेंट यहां हो रहा है। एक यूजर ने कहा मैनेजर जी मजे ले रहे हैं तो एक ने कहा ब्लास्ट पैसा है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
