Viral Video: नीट एग्जाम कैंसिल होने के सदमे ने मासूम की ली जान, घर का इकलौता चिराग बुझा तो परिजन बोले ‘NTA दोषी’

Viral Video: लखीमपुर खीरी में नीट एग्जाम कैंसिल होने के बाद एक छात्र ने सुसाइड कर लिया लेकिन इस पर पुलिस ने क्या प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर जो आपको हैरान कर सकता है।

Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From x Viral Video

Viral Video: नीट पेपर लीक विवाद फिलहाल सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा रहा है और इस सबके बीच कथित तौर पर लखीमपुर खीरी के ऋतिक मिश्रा ने अपनी जान ले ली। 600 से ज्यादा नंबर पाने का आश रखने वाला यह विद्यार्थी अपने दिमाग पर यह बात समझ चुका था कि उसका एडमिशन हो जाएगा। लेकिन जब नीट एग्जाम को कैंसिल कर दिया गया तब वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने अपनी जान ले ली। परिजनों की चीख पुकार के बीच एनटीए दोषी बताया गया है। आइए जानते हैं वायरल वीडियो में क्या है।

परिजन ने छात्र की मौत को लेकर लगाया इल्जाम

वायरल वीडियो में परिजन कहता हुआ नजर आता है कि नीट एग्जाम कैंसिल होने की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा कि उसे पूरा उम्मीद था कि 600 से ज्यादा नंबर आएगा और उसे एडमिशन मिल जाएगा लेकिन जब परीक्षा ही कैंसिल हो गया तब यह हुआ। पूरी तरीके से एनडीए इसमें दोषी है। कहा जा रहा है कि ऋतिक अपने घर के इकलौते चिराग थे और ऐसे में उनका इस तरह से जाना उनके घर के लोगों के लिए बड़ी क्षति है।

Viral Video को देख लोग हुए आक्रोशित

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग शिक्षा मंत्रालय और एनटीए पर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तरह के कुप्रबंधन की वजह से एक युवा का सपना टूट गया ऐसा लोगों का कहना है। लखीमपुर खीरी में हुई इस घटना ने निश्चित तौर पर समाज को झकझोर कर रख दिया है। जहां युवा जिंदगी हमेशा के लिए खामोश हो गई। लोगों का कहना है कि छात्र कोई मशीन नहीं है। हर रोल नंबर के पीछे एक इंसान की जिंदगी एक परिवार और एक ऐसा सपना होता है जो चकनाचूर हो जाता है।

वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने क्या कहा

वहीं वायरल वीडियो पर खीरी पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मृतक के शव को पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। अभी तक मृतक के आत्महत्या किए जाने का कोई कारण स्पष्ट नहीं है कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है।”

@Indian__doctor X चैनल से शेयर किए गए इस वायरल वीडियो पर 24000 व्यूज मिले हैं और लोग इसे लेकर इमोशनल नजर आ रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version