---Advertisement---

Haridwar Viral Video: शेख बनकर गंगा घाट पर घूमना प्रिंस-नवीन को पड़ा भारी, जानें वीडियो पर पुलिस ने क्या लिया एक्शन?

Haridwar Viral Video: सोशल मीडिया पर हर की पौड़ी पर शेख बनकर घूमते दो युवकों का वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन ले लिया है। प्रिंस-नवीन ने यूट्यूब पर वीडियो बनाने के लिए ये सब कुछ किया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 14, 2026 12:12 अपराह्न

Haridwar Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Haridwar Viral Video: मगंलवार को हरिद्वार के गंगा घाट पर दो युवक अरब के शेखों के लिबास में पहुंच गए। हर की पौड़ी पर मौजूद लोग हैरान हो गए हैं। उन्हें लगा सच में ही कोई मुल्मिम शेख यहां आया है। भीड़ वीडियो बनाने लगी। लेकिन जैसे ही ये वीडियो वायरल हुई गंगा घाट से लेकर सोशल मीडिया पर खलबली मच ई है। जिसके बाद पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई। जांच करने पर पता चला कि, शेख के कपड़ों में घूम रहे दोनों युवक मुस्लिम शेख नहीं है। वो तो प्रिंस और नवीन कुमार हैं। दोनों ने यूट्यूब पर वायरल होने के लिए ये काम किया।

गंगा घाट पर शेख बनकर घूमना युवकों को पड़ा भारी

हरिद्वार से आए इस वायरल वीडियो की ताजा अपडेट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Sachin Gupta नाम के यूजर ने वीडियो को पोस्ट करते हुए दी है।

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “उत्तराखंड हरिद्वार में “शेख” बनकर गंगा घाटों पर घूम रहे 2 युवकों का Video वायरल हुआ। ये दोनों खुद को दुबई से मुस्लिम बता रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया तो नवीन और प्रिंस निकले। अब दोनों माफी मांग रहे हैं। कह रहे हैं कि यूट्यूब पर व्यूज पाने के लिए ऐसा किया था।” वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, दो युवक गंगा घाट पर शेखों के कपड़ों को पहनकर घूम रहे हैं।

Haridwar Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

स्थानीय लोगों की आपत्ति पर पुलिस ने नवीन कुमार और प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवक हरिद्वार के हैं और यूट्यूब पर वीडिय़ो बनाते हैं। नवीन और प्रिंस ने सोचा कुछ अलग करेंगे तो वायरल हो जाएंगे। इसी लिए वो अरबों की तरह कपड़े पहनकर गंगा घाट पर पहुंच गए। पुलिस के हिरासत में लिए जाने के बाद दोनों ने माफी मांगी है और दोबारा ऐसा ना करने की बात कही है। नवीन कुमार की उम्र 22 साल है वो महदूद सिडकुल का रहना वाला है। वहीं, प्रिंस 22 साल का है उसके पिता का नाम सोमपाल है और वो भी इसी इलाके में रहता है। फिलहाल दोनों युवकों ने अपनी गलती मान ली है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026