---Advertisement---

सावन के महीने में क्या शेर भी बन गया  शाकाहारी? घास खाते हुए  Viral हुआ Video

Lion Viral Video: आज तक आपने गाय और बकरी को घास और पत्तियां खाते हुए देखा होगा , लेकिन आज इस वायरल वीडियो में आपको कुछ अलग देखने को मिलेगा।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 22, 2023 4:15 अपराह्न | Updated: जुलाई 22, 2023 9:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Lion Viral Video: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। अपनी समझदारी और ताकत के चलते वह सभी जानवरों मे सबसे श्रेष्ठ भी माना जाता है। आमतौर पर आपने शेर को शिकार करते हुए देखा होगा। शेर का शिकार करने की वजह से जानवर हो या लोग सभी को उसका खौफ रहता है। शेर अपनी भूख को मिटाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। शेर एक मांसाहारी जानवर के रुप में जाना जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर शेर का एक अलग-सा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देख किसी का भी उस पर वीडियो पर यकीन करना बहुत ही मुश्किल हो सकता है। आइए जानें क्या है शेर की इस अनोखी वायरल वीडियो में।

जानें क्या है वायरल वीडियो में

वायरल हुई इस वीडियो में जंगल का राजा शेर अपनी भूख को मिटाने के लिए पेड़ की पत्तियों को खाते हुए नजर आ रहा है। आमतौर पर आपने शेर को अपनी भूख मिटाने के लिए किसी भी जानवर या इंसान का शिकार करते हुए देखा होगा। लेकिन आज वहीं शेर मांसाहारी से अचनाक शाकाहारी बनते हुए दिखाई दे रहा है। शेर के द्वारा पत्तियां खाने की पीछे कई सारी वजह हो सकती हैं। उन्हीं में से एक खास वजह यह है कि शेर अपने पेट में हो रहे दर्द से छुटकार पाने के लिए पत्तियों का सेवन करता हुआ नजर आ रहा है।  

यूजर्स वीडियो को देख हुए दंग

यह वीडियो सुशांत नंदा के द्वारा ट्विटर पर अपलोड की गई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुशांत ने लिखा है कि हां कभी–कबार शेर भी पत्तियां खाते हैं। उनके इस तरह पत्तियों को खाने की कई सारी वजह हो सकती है, शेर कई बार पेट के दर्द से आराम पाने के लिए भी पत्तियां खाते हैं। इस वीडियो को अभी तक 17 हजार से अधिक यूजर्स देख चुके हैं। इस वीडियो को देख काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कहा है कि बिल्कुल बिल्ली जैसा , एक ही प्रजाति के है, तो दूसरे यूजर ने कहा है कि शेर कुछ घंटों के लिए शाकाहारी बनने की कोशिश कर रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Amroha Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026