---Advertisement---

Hathras Viral Video: बूढ़े बाप को सरेआम पीटती रहीं बेटियां और तमाशा देखते रहे लोग, देखें शर्मासार करने वाली वीडियो

Hathras Viral Video: सोशल मीडिया पर पिता को पीटती दो बेटियों का वीडियो वायरल हो रहा है। आदमी पर नशा करने का आरोप है। इस घटना के बाद पुलिस ने बेटियों पर एक्शन ले लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 13, 2025 4:44 अपराह्न

Hathras Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Hathras Viral Video: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दो बेटियों ने अपने पिता को पीट दिया है। हैरानी की बात ये है कि, दोनों बेटियां जब अपने बाप को सरेआम बेइज्जत करते हुए मार रही थीं तो, समाज के लोग खामोशी से तमाशा देख रहे थे। किसी ने भी बूढ़े आदमी को बचाने की कोशिश नहीं की है। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना पर हाथरस पुलिस का रिएक्शन भी सामने आया है। इस हाथरस वायरल वीडियो की काफी चर्चा है।

बेटियों ने सरेआम पिता को पीटा

इस Hathras Viral Video को एक्स पर NBT Hindi News ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले से जुडी जानकारी देते हुए लिखा है कि, “उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां दो बेटियों ने अपने पिता की डंडों से पिटाई कर दी।

Watch Video

दोनों बेटियां बुजुर्ग पिता डंडे से पीटती रही और लोगो की भीड़ तमाशा देखती रही. वहीं पिता के साथ मारपीट करने वाली बेटियों का आरोप है कि उनका पिता नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए जमीन बेच रहा है।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो महिलाएं बूढ़े बाप को खुलेआम पीट रही हैं। पिता के साथ उनकी क्रूरता वीडियो में साफ देखी जा सकती है।

Hathras Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

इस वायरल वीडियो पर अब HATHRAS POLICE पुलिस का रिएक्शन आया है। जिसमें लिखा है कि, “संदर्भित प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक थाना सासनी को जांच कर शुचितापूर्ण कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।” इस घटना के वीडियो को एक्स पर 13 अगस्त यानी की आज ही पोस्ट किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 21, 2026

Shraddha Dubey

अक्टूबर 21, 2026