---Advertisement---

Jaisalmer में दिनदहाड़े युवती का अपहरण कर दबंग ने लिए 7 फेरे, Viral Video पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा

Jaisalmer News: राजस्थान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जैसलमेर जिले के थाना मोहनगढ़ के सांखला गांव में दबंगों ने दिनदहाड़े परिजनों के सामने से लड़की का अपहरण कर जंगल में ले गए। वहां रेगिस्तान के बीच घासफूस से आग जलायी और फिर लड़की को जबरन गोदी में उठाकर 7 फेरे लिये। ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 7, 2023 1:21 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Jaisalmer News: राजस्थान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जैसलमेर जिले के थाना मोहनगढ़ के सांखला गांव में दबंगों ने दिनदहाड़े परिजनों के सामने से लड़की का अपहरण कर जंगल में ले गए। वहां रेगिस्तान के बीच घासफूस से आग जलायी और फिर लड़की को जबरन गोदी में उठाकर 7 फेरे लिये। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गहलोत सरकार को इस घिनोनी घटना को निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यही कांग्रेसी जंगलराज कायम है। इस आततायी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जैसलमेर पुलिस हरकत में आई और वीडियो में दिख रहे आरोपी को दबोच लिया।

जानें क्या है मामला

बता दें मामला शादी संबंध का है। आरोपी दबंग युवक और लड़की की पहले सगाई हो चुकी थी। लेकिन किसी बात को लेकर लड़की के परिजनों के शादी करने से इंकार कर दिया था। रिश्ता ठुकराए जाने से नाराज युवक ने दिनदहाड़े लड़की को परिजनों में सामने ही घर से उठा लिया और गांव से कहीं दूर रेगिस्तान में आग जलाकर जबरन 7 फेरे ले लिये। इस घटना से डरे सहमे लड़की के परिजनों ने तुरंत जिला कलेक्ट्रेट के सामने गुहार लगाई और युवक की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

इसे भी पढ़ेंः पैरासिटामोल, निमेसुलाइड जैसी फौरन आराम देने वाली 14 FDC दवाओं पर केंद्र ने लगाया Ban, जानें क्या है खास वजह

पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को समझते हुए जैसलमेर पुलिस ने इस प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों के लिए कई टीमो का गठन कर दिया और कार्रवाई कर वीडियो में दिख रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए ट्वीट कर लिखा कि ” उक्त घटना 01 जून 23 के संबंध में पुलिस थाना मोहनगढ़, जैसलमेर में प्रकरण दर्ज होकर वीडियो में दिखाई दे रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, प्रकरण में शरीक मुल्जिमान की गिरफ्तारी के प्रयास टीमें गठित की जाकर किये जा रहे हैं प्रकरण में त्वरित अनुसंधान जारी है।”

भाजपा ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना

इस प्रकरण के जानकारी में आने के बाद केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ” राजस्थान में कांग्रेसी जंगलराज कायम है… राजस्थान में गुंडों को सत्ता की इतनी सह है कि घर से जबरन लड़की को उठाकर उसके साथ आपत्तिजनक तरीके से शादी करने का प्रयास कर रहे। …आखिर कब तक राजस्थान की बहन-बेटियों को गहलोत सरकार के कुशासन की वजह से शर्मशार होना पड़ेगा ?”

इसे भी पढ़ेंः Amarnath Yatra 2023 पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट जारी, एजेंसियों ने ISI के इस प्लान को किया डिकोड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026