India T20 World Cup Win: 8 मार्च का दिन भारत के लिए काफी स्पेशल रहा है क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम IIC T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत गई है। ये विक्ट्री भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर हासिल की है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस एतिहासिक मैच को जैसे ही भारत ने जीता वैसे ही हर तरफ फैंस खुशी से झूम उठे। वहीं, स्टेडियम में मौजूद हर एक भारतीय नाच-नाचकर अपनी खुशी को बयां कर रहा है। इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर इरफान पठान भी खुद को नहीं रोक सके और माइक छोड़ डांस करने लगे। उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से लायरल हो रहा है। इरफान पठान के डांस को देख कुछ लोग बोल रहे हैं कि, वो पाकिस्तान को चिड़ रहे हैं।
India T20 World Cup Win पर झूमकर नाचे इरफान पठान
आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत का जश्न मनाते इरफान पठान के इस वायरल वीडियो को NBT Hindi News ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है।
देखें वीडियो
भारत की जीत के बाद इरफान पठान ने शेयर किया डांस वीडियो।#TeamIndia #IrfanPathan #VictoryDance #IndiaWins #T20WorldCup pic.twitter.com/iroSKvuxip
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) March 9, 2026
इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, भारत की जीत के बाद इरफान पठान ने शेयर किया डांस वीडियो।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, पूर्व क्रिकेट ऑल राउंडर इरफान पठान दर्शकों की तरफ देखकर डांस करने लग जाते हैं। इस दौरान वो फ्लाइंग किस भी करते हुए अपनी खुशी को जाहिर करते हैं। इरफान पठान के चेहरे पर गौरवान्वित करने वाली खुशी साफ देखी जा सकती है। उन्हें देखकर स्टेडिम में मौजूद लोग भी झूमने लगे।
भारतीय क्रिकेट टीम IIC T20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत क्यों है स्पेशल?
भारत की T20 वर्ल्ड कप 2026 एक सुनहरे इतिहास से कम नहीं है। क्योंकि 3 बार पुरुष T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया है। भारत ये मैच 2007, 2024, 2026 में जीत चुका है। घरेलू मैदान पर पहली जीत ने इसे और भी ज्यादा एतिहासिक बना देती है। इतना ही नहीं T20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली पहली टीम भी भारत ही बना है। 8 मार्च को भारत ने न्यूजीलैंड 96 रनों से हराकर ये साबित कर दिया है कि, क्रिकेट के असली किंग हम ही हैं।
