---Advertisement---

Indore Video: गर्लफ्रेंड को मारकर आत्मा बुलाने वाले प्रेमी ने मीडिया को दिखाया एटीट्यूड,  कॉन्फिडेंस-स्वैग देख सदमे में जनता

Indore Video: इंदौर में गर्लफ्रेंड को दर्दनाक मौत देने वाले प्रेमी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, वो मीडिया के सामने स्वैग दिखाता हुआ दिखा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 18, 2026 5:11 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2026 5:57 अपराह्न

Indore Video
Follow Us
---Advertisement---

Indore Video: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 24 साल के पीयूष धामनोतिया नाम के युवक ने 10 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड की खौफनाक हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने तंत्र-मंत्र से उसकी आत्मा को बुलाने की भी कोशिश की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेमी के पकड़ लिया है। इस दौरान 3 दिन की पुलिस रिमांड पर उसे भेजा गया है। पीयूष को रोक कर जब मीडिया ने सवाल किए तो वो ऐसे स्वैग दिखाता है। जिसे सुनने के बाद मीडियाकर्मियों के होश उड़ जाते हैं। पीयूष के हाथ में हथकड़ी, दिल में पत्थर और चेहरे पर ‘एक्शन हीरो’ वाली मुस्कान ने पुलिसकर्मियों के साथ सोशल मीडिया  यूजर्स को भी चौंकाया हुआ है। उसके इंटरव्यू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Indore Video: गर्लफ्रेंड को खौफनाक मौत देने वाले प्रेमी का एटीट्यूड

पीयूष से जब उसके गुनाह के बारे में पूछा जाता है को पुलिसवालों के सामने ही मीडिया को स्वैग दिखाते हुए बोलता है कि, ‘कुछ नहीं हुआ, छोड़ो जो हुआ सो हो गया यार. छोड़ दो न.. क्या करोगे कारण जानकर…’ जब रिपोर्टर गर्लफ्रेंड की हत्या पर सवाल करते हैं तो वो एटीट्यूड दिखाते हुए कहने लग जाता है कि, टाइम आने पर सबको बताउंगा। ये सुनते ही मीडियाकर्मी गुस्से से तिलमिला  जाते हैं। अब पीयूष के स्वैग का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हो रहा है।  कुछ लोग उसे सनकी कह रहे हैं को कुछ लोग बेर्शम दरिंदा कह रहे हैं।

इंदौर के द्वारकापुरी  इलाके में ब्यॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को क्यों मारा?

पीयूष ने अभी हालहि में 10 फरवरी को अपने द्वारकापुरी स्थित कमरे पर गर्लफ्रेंड को बुलाया। खबरों की मानें तो उसने एमबीए कर रही छात्रा को पावर बढ़ाने वाली गोली भी खिलाई थी। इसके बाद वो लड़की से संबंध बनाने की जिद करने लगा। युवकी के मना करने पर आरोपी ने उसके हाथ-पैरों को बांधकर रेप किया। इसके बाद युवती के सीने पर बैठेकर गला दबा दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

इतना ही नहीं लड़की के मरने के बाद भी उसने संबंध बनाएं। इसके बाद वो भाग गया। परिजन लगातार अपनी बेटी को ढूंढ रहे थे। 13 फरवरी को युवक के कमरे से बदबू आ रही थी। शिकायत करने पर जब पुलिस आयी तो युवती बिना कपड़ों के ही बिस्तर पर पड़ी थी। उसकी लाश सड़ चुकी है। इसके बाद आरोपी को मुम्बई से गिरफ्तार कर लिया गया है। खबरों की मानें तो शादी को लेकर युवती पर लड़का दबाव बना रहा था।

तंत्र-मंत्र करके आत्मा बुलाने की कोशिश

खबरों की मानें तो गर्लफ्रेंड को मारने के बाद पीयूष ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर उसकी आत्मा बुलाने की कोशिश भी की थी। वो तंत्र-मंत्र करके लड़की को जिंदा करना चाहता था।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 19 Feb 2026

फ़रवरी 18, 2026

Rain Alert 19 Feb 2026

फ़रवरी 18, 2026

Akshay Kumar

फ़रवरी 18, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 18, 2026

Viral Video

फ़रवरी 18, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 18, 2026