---Advertisement---

Jaipur Viral Video: डॉगी के साथ नौकरानी के दिल दहला देने वाले कृत्य ने इंसानियत को किया शर्मशार, देख मुंह को आ जाएगा कलेजा

Jaipur Viral Video: जयपुर वायरल वीडियो में जिस तरह से एक डॉगी के साथ बर्बरता की सीमाएं पार की गई वह देखकर निश्चित तौर पर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आपको यकीन नहीं होगा कि कोई एक बेजुबान के साथ ऐसा कर सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 13, 2025 2:20 अपराह्न

Jaipur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Jaipur Viral Video: यह सच है कि इंसान की तरह एक जानवर में भी जान होता है और उनकी आवाज भले ही आप समझ ना सके लेकिन दर्द उतना ही उन्हें भी होता है। ऐसे में अगर बेजुबान जानवरों के साथ दरिंदगी की जाए तो यह देखकर निश्चित तौर पर खून खौल जाता है। सोशल मीडिया पर जयपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां पेट डॉग के साथ एक नौकरानी ने जिस तरह की हरकत की वह किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है। अगर आप एक डॉग लवर नहीं भी हैं तो भी Jaipur Viral Video नजारे को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो सकते हैं।

नौकरानी के कारनामे को जयपुर वायरल वीडियो में देख हिल जाएगा दिमाग

Jaipur Viral Video फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद लोगों का इस नौकरानी पर गुस्सा फूट रहा है। जहां वीडियो में आप देख सकते हैं कि डॉगी को किस तरह से वह गर्दन पकड़कर उठाती है और फिर उसे जमीन पर पटक देती है। बेचारी डॉगी चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रही और वह अपनी जान बचाने के लिए भागती फिरती है लेकिन यह नौकरानी कभी उसे पैर से मारती है तो कभी उसे पकड़कर घसिटती नजर आती है। जयपुर वायरल वीडियो आपके दिल को झकझोर कर रख देगा।

Jaipur Viral Video को देख लोगों ने कहा शर्मनाक

जहां तक जयपुर वायरल वीडियो की बात करें तो इस डॉगी का नाम सॉफी बताया जा रहा है। जयपुर की एक स्कूल संचालिका के घर का यह वीडियो कहा जा रहा है जहां सोफी नाम की डॉगी के साथ उसकी नौकरानी बर्बरता की सभी सीमाएं पार करती हुई नजर आई। घर के क्लेश x चैनल से इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “यह बहुत ही अमानवीय है। डॉगी के साथ मारपीट की जा रही है वह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का भी पारा गर्म हो गया है और वे इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। Jaipur Viral Video देखने के बाद लोगों का कहना है कि यह शर्मनाक है तो एक यूजर ने कहा यह औरत चुड़ैल है एक बेजुबान कुत्ते को बेरहमी से मार रही है। वायरल वीडियो को 32000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026