---Advertisement---

Viral Video: भाषा विवाद से निपटने के लिए लड़का लाया ब्रह्मास्त्र टेक्नीक, देख Paresh Rawal भी हंस हंसकर हो गए लोटपोट

Viral Video: भाषा विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक लड़के ने कंट्रोवर्सी से बचने के लिए जिस तरह का पैतरा ढूंढा वह देखकर परेश रावल की भी हंसी छूट गई। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 12, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: हिंदी और मराठी भाषा को लेकर बवाल सोशल मीडिया पर लगातार जारी है। इसे लेकर कई वीडियो वायरल होते हैं जहां महाराष्ट्र में हिंदी बोलने पर खुलेआम दबंगई और मारपीट देखी जा रही है। इस सबके बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने परेश रावल को भी हंसते-हंसते लोटपोट कर दिया है। जी हां, कॉमिक किरदार को लेकर पॉपुलर Paresh Rawal ने जब इस वायरल लड़के के भाषा विवाद से बचने की तकनीक को देखा तो वह अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इसे x चैनल पर शेयर करते हुए दिखे। आइए जानते हैं आखिर Viral Video में किस तरह से भाषा विभाग से निपटने के लिए लड़के ने ट्रिक ढूंढा है।

वायरल वीडियो में लड़के ने भाषा विवाद के बीच ढूंढ निकाला रास्ता

Viral Video में आप देख सकते हैं कि एक लड़का सड़क पर जा रहा होता है तभी पीछे से कुछ लोग उसे चिल्लाते हुए कहते हैं, “ए कौन सी भाषा कौन सी भाषा।” ऐसे में लड़का मुड़ता है और इस तरह से एक्टिंग करता है जैसे उसे कुछ सुनाई नहीं दे रहा है और वह कुछ बोल नहीं पा रहा है। ट्विस्ट तो तब आता है जब वह आगे जाकर यह कहता हुआ नजर आता है कि बच गया। वायरल वीडियो में लड़का पूरी तरह से एक्टिंग करते हुए दिखाई दे रहा है और वह इस दौरान हाथ भी जोड़ लेता है।

Paresh Rawal ही नहीं Viral Video ने यूजर्स को भी किया बेहाल

भाषा विवाद से बचने का जिस तरह से ब्रह्मास्त्र तकनीक लड़के ने निकाला यह वाकई मजेदार है और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यह वायरल हो रहा है। परेश रावल ने इस पर रिएक्ट करते हुए खूब सारे हंसी के इमोजी शेयर करते हुए दिखे। वायरल वीडियो को 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। न सिर्फ Paresh Rawal बल्कि यूजर्स भी इस पर मजे ले रहे हैं और इसे एपिक बता रहे हैं। Viral Video को देखकर यूजर्स का कहना है कि अब वह भी यही तकनीक अपनाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Parineeti Chopra

अक्टूबर 22, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 21, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 21, 2026