---Advertisement---

Jaipur Viral Video: लुटेरा या जादूगर! कोट की आड़ में ‘ कैश’ पर चोट, देखें कैसे दूल्हा-दुल्हन और मेहमानों की आंखों में चोर ने झोंकी धूल?

Jaipur Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक चोर का वीडियो वायरल हो रहा है। वो शादी में सूटबूट पहनकर पहुंचता है और मौका देखते ही दुल्हन का पैंसों और ज्वेलरी से भरा पर्स ले उड़ता है। जयपुरा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 14, 2026 5:06 अपराह्न

Jaipur Viral Video:
Follow Us
---Advertisement---

Jaipur Viral Video: राजस्थान के जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक शादी में चोर सूटबूट पहनकर पहुंचा और मौका देखते ही दुल्हन का कैश और ज्वेलरी से भरा बैग ले उड़ा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कोई इसे लुटेरा कह रहा है तो कोई जादूगर  बता रहा है। चोर की हरकत अगर कैमरे में कैद ना होती तो पता तक नहीं चलता कि, बैग कहां गायब हो गया?

शादी में सूटबूट वाले चोर ने दुल्हन का पर्स चुराया

ये घटना जगतपुरा इलाके में के चंदन वन बिलवा में हुए एक रिसेप्शन की है। 7 फरवरी को चोर ने इस वारदात को अंजाम दिया था। दुल्हन का बैग चुराते चोर का वीडियो सोशल मीडिया पर thelallantop ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Lallantop (@thelallantop)

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘दूल्हा-दुलहन स्टेज पर फोटो खिंचवा रहे थे, मेहमान बनकर आया चोर स्टेज से बैग ले उड़ा’।  वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, जब दूल्हा और दुल्हन मेहमानों के साथ फोटो क्लिक करा रहे थे तो किस तरह मेहमान बनकर चोर आता है और मौका देखते ही बैग को लेकर फरार हो जाता है। खबरों की मानें तो बैग में 4 लाख का कैश और महंगी ज्वेलरी थी।

Jaipur Viral Video पर पुलिस की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए परिवार ने शिवदासपुरा थाने में  केस दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस इस सूटबूट वाले चोर की तलाश में है। अभी तक इस चोर को पकड़ा नहीं गया है। इस घटना ने आस-पास के इलाके में सनसनी मचा दी है। लोगों को लग रहा है कि, कही चोरों का कोई गैंग तो इस घटना को अंजाम नहीं दे रहा है। शादी में हुई चोरी से पीड़ित परिवार काफी दुखी है।

शादी और अन्य समारोह में चोरों से कैसे बचें?

  1. अपने कीमती सामान को पकड़ने के लिए किसी परिजन को अपने साथ रख सकते हैं।
  2. स्टेज के पास ‘नो-गो ज़ोन बनाकर बहारी लोगों पर नजर रख सकते हैं।
  3. किसी भी समारोह को सुरक्षित बनाने के लिए बाउंसर या प्राइवेट गार्ड रख सकते हैं।
  4. शादी में अगर कोई अंजान आदमी दिखे तो तुरंत चेकिंग करें।
  5. शादी के स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगवा सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 28 August 2026

अगस्त 27, 2026

Viral Video

अगस्त 27, 2026

Health Tips

अगस्त 27, 2026

H1N1

अगस्त 27, 2026

Rain Alert 27 August 2026

अगस्त 26, 2026

NIT Durgapur Viral Video

अगस्त 26, 2026