---Advertisement---

Jaisalmer Viral Video: शराब की मांग… सैलानियों ने दिखाई दबंगई तो रिसोर्ट संचालकों ने दिया मारपीट के साथ जवाब, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कसी नकेल

Jaisalmer Viral Video: जैसलमेर वायरल वीडियो चर्चा में है जहां सैलानियों और होटल प्रबंधकों के बीच मारपीट की खबर सामने आ रही है जहां वेटर के साथ शराब के नशे में बवाल बताया जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 16, 2025 5:28 अपराह्न

Jaisalmer Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Jaisalmer Viral Video: गुजरात के Jaisalmer में सैलानियों की झुंड दिखाई देती है जो इस शहर को एक्सप्लोर करने के लिए आते हैं लेकिन हाल ही में शुक्रवार को होली के दूसरे दिन कुछ ऐसा हुआ जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस नकेल कसती है। दरअसल सैलानियों और होटल के संचालकों के बीच झड़प का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने इस पर एक्शन ली है। जैसलमेर वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि इस मामले में 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Jaisalmer Viral Video में पुलिस ने की 7 लोगों की गिरफ्तारी

शराब के नशे में सैलानियों ने इस तनातनी की शुरुआत की लेकिन इसका अंजाम जो हुआ वह जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल जैसलमेर वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने भी एक्शन दिखाते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार करने पहुंच गई। वीडियो में आप सुन सकते हैं कि एक औरत की आवाज आ रही है जो यह कहती हुई दिख रही है कि “मैं भी वीडियो बना रही हूं तुम उसे छोड़ दो।” वहीं वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स के साथ झुंड मारपीट करती हुई नजर आ रही है।

Jaisalmer Viral Video में क्या है पूरा मामला

ज़ी न्यूज़ के रिपोर्ट के मुताबिक 18 सैलानियों का एक ग्रुप सम इलाके में स्थित डेजर्ट हेरिटेज रिसोर्ट में पहुंचा। इस दौरान चेक इन करने के बाद लंच की मांग की लेकिन शाम होने की वजह से दोपहर का खाना देने से मना कर दिया गया। तब बाद में सैलानियों ने शराब की मांग की लेकिन खाना न मिलने की वजह से वेटर और सैलानियों के बीच मारपीट हुई। वहीं रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह झड़प इस कदर बढ़ गई कि पहले वेटर के साथ मारपीट हुई तो वही बाद में रिसोर्ट के संचालकों द्वारा सैलानियों के साथ भी मारपीट की गई।

@dineshbohrabmr X चैनल से शेयर किए गए इस जैसलमेर वायरल वीडियो पर यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे लेकर सवाल भी करते दिख रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shreya Ghoshal

मार्च 12, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Heat Alert 12 March 2026

मार्च 11, 2026