---Advertisement---

Jamui Viral Video: ‘बच्चे के हित..’ टीचर ने स्कूली बच्ची संग की गंदी हरकत, चप्पल खाने का नंबर आया तो ऐसे दी बेशर्मी से सफाई

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां के शिक्षक पर आरोप है कि, वह छात्राओं और महिलाओं के साथ गंदी हरकत करता है। जब गांव के लोग उसे पीटने के लिए पहुंचे तो मास्टर साहब के तेवर ही बदल गए।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 20, 2025 1:54 अपराह्न

Jamui Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Jamui Viral Video: बिहार के जमुई से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां पर शिक्षा के मंदिर में बच्चों को पढ़ाने वाले मास्टर पर छात्रा के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगा है। इस घटना का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला हेड मास्टर की हरकत से इतनी ज्यादा गुस्से में है कि, मारने के लिए चप्पल उठाए हुए है। इतना ही नहीं मास्टर साहब आरोपों पर सफाई देते हुए दिख रहे हैं और बोल रहे हैं कि, वो ये सबकुछ बच्चों के हित के लिए कर रहे थे। अब यही जमुई वायरल वीडियो बार-बार देखा जा रहा है।

सरकारी स्कूल में हेड मास्टर ने छात्रा को छेड़ा

इस सोच में डाल देने वाली घटने के Jamui Viral Video को एक्स पर FirstBiharJharkhand नाम के हैंडल से 20 फरवरी यानी की आज ही अपलोड किया गया है।

Watch Post

इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, “जमुई -सरकारी स्कूल के हेड मास्टर की शर्मनाक करतूत, छात्रा को गलत जगह टच किया और दे दिए 20 रुपए, चप्पल से पीटते- पीटते बचे; एक्शन लेंगे ACS?”

इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि, आस-पास काफी स्थानीय लोग हैं। इस दौरान एक महिला ने चप्पल भी उठाई हुई है। इसके साथ कुछ लोग मास्टर से उनकी गलत हरकतों पर जवाब मांग रहे हैं। वीडियो में दिख रहे इस हेड मास्टर का कहना है कि, वो सिर्फ बच्चों को तब कुछ बोलते हैं जब वह स्कूल नहीं आते हैं। इस दौरान वह ये भी कहते ही कि, बच्चों के ना आने पर उनके माता-पिता से शिकायत करना क्या गलता है? ये सबकुछ वह बच्चों के हित के लिए कर रहे हैं। फिलहाल वह छेड़छाड़ और बैड टच जैसे सवालों के कन्नी काटते हुए दिख रहे हैं।

Jamui Viral Video में दिख रहे टीचर पर केस दर्ज

सरकारी स्कूल से आयी इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। ABP न्यूज पर छपी खबर के अनुसार, ये घटना जमुई के नवीन प्राथमिक विद्यालय मकतब खपरिया की बताई जा रही है। हेड मास्टर के खिलाफ पीड़ित छात्रा की मां ने केस दर्ज करवा दिया है। आरोपी का नाम मो. शमशेर आलम बताया जा रहा है। ABP पर छपी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, आरोपी मास्टर ने बच्ची को 20 रुपए भी दिए है। वह गंदी तरह से उसे छूता था। हेड मास्टार की इन्ही हरकतों को देख बच्ची ने स्कूल जाने से मना किया, जिसके बाद परिजनों को सच्चाई का पता चला और वह चप्पल से पीटने मास्टर को स्कूल पहुंच गए।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026