Jhansi Viral Video: दबंग कभी भी आतंक दिखाने में पीछे नहीं रहते हैं और इस तरह समाज के लिए वे कभी-कभी खतरा बन जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो कथित तौर पर झांसी का बताया जा रहा है जहां सड़क पर एक युवक के साथ दबंगों ने मारपीट की। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला और पुरुष लगातार इस लड़ाई को रोकने की कोशिश करते रहे लेकिन दबंगों ने जिस तरह से घटना को अंजाम दिया उसने झांसी वायरल वीडियो देखने वाले हर किसी को हैरान कर दिया। जहां बीच सड़क दबंग का आतंक देखा गया तो इस पर प्रतिक्रिया देते हुए झांसी पुलिस ने क्या कहा है आइए जानते हैं।
Jhansi Viral Video में देखें कैसे जुल्म को दिया गया अंजाम
प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों को लगाया गया है। प्रकरण में विवेचनात्मक एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
— Jhansi Police (@jhansipolice) June 11, 2026
झांसी वायरल वीडियो को x से शेयर करते हुए बताया गया कि “युवक को बुरी तरह लात घुसो से गिरा गिरा कर पीटा।” इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से पिटाई की जा रही है और इस दौरान एक महिला और बुजुर्ग दबंग से लगातार गुजारिश कर रहे हैं कि वह छोड़ दें लेकिन उनके अंदर कुछ इस कदर पागलपन चढ़ा हुआ था कि ममता नहीं आई। वही मारपीट के बाद से युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट में कहां गया कि युवक और महिला लगातार हमलावर से छोड़ देने की मिन्नते करते रही लेकिन वे अपने जुल्म को अंजाम देते रहे।
दबंगों की गिरफ्तारी में जुट गई झांसी पुलिस
वहीं दबंगों के इस झांसी वायरल वीडियो को लेकर कानपुर जॉन ने लिखा, “कृपया संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई करें।” वही झांसी पुलिस ने कहा, “प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभीयुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों को लगाया गया है। प्रकरण में विवेचनात्मक एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।” एक चैनल से इस वीडियो को 5000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और लोग इन दबंग है बानो कड़ी से करी सजा की मांग कर रहे हैं
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
