---Advertisement---

Jhansi Viral Video: निरंकुश नारी! पान सिंह तोमर की पोती ने सरकारी कर्मचारी को सरेआम कूटा, वीडियो देख भड़के यूजर्स

Jhansi Viral Video: सोशल मीडिया पर अचानक से झांसी का एक वीडियो सुर्खियों में आ गया है। इसमें डकैत पान सिंह तोमर की पोती जेई को पीटते हुए दिख रही है। वीडियो को देख यूजर्स की तरफ से काफी सारी प्रतिक्रियाएं आने लगीं हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 5, 2025 3:35 अपराह्न | Updated: जून 5, 2025 4:49 अपराह्न

Jhansi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Jhansi Viral Video: साल 2010 में पान सिंह तोमर की लाइफ पर एक फिल्म बनी थी। जिसमें दिवंगत एक्टर इरफान खान ने भूमिका निभाई थी। इस मूवी में भारतीय सेना के एक सैनिक और सात बार के राष्ट्रीय स्टीपलचेज़ चैंपियन पान सिंह तोमर की लाइफ के अनदेखे हिस्सों को दिखाया गया था। जिसमें मेडल जीतने से लेकर सिस्टम के खिलाफ खड़े होकर डकैत बनने तक की कहानी थी। आज ये नाम फिर से सुर्खियों में है। इसकी वजह है उनकी पोती। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि, पान सिंह तोमर की पोती ने बिजली का मीटर बदलने गए सरकारी सरकारी जेई को बुरी तरह से पीटा है। ये वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। एक यूजर महिला को निरंकुश बता रहा है तो वहीं, कुछ यूजर्स पान सिंह तोमर को डकैत कहने से खफा हैं।

पान सिंह तोमर की पोती ने जेई को पीटा

पान सिंह तोमर की पोती के द्वारा की जा रही है इस मारपीट के झांसी Viral Video को भारत समाचार | Bharat Samachar नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “झांसी : डकैत पान सिंह तोमर की पौत्री ने जेई को मारे थप्पड़ । स्मार्ट मीटर बदलने गए थे जेई विभव कुमार रावत। सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल। बबीना क्षेत्र पंजाबी कालोनी का मामला।” वीडियो में एक महिला आदमी पर थप्पड़ बरसाते हुए दिख रही है । इसके साथ ही कुछ लोग उसे रोकने की कोशिश भी कर रहे हैं। महिला के द्वारा बिजली विभाग के सरकारी कर्मचारी का वीडियो पिटाई के दौरान की रिकॉर्ड किया गया है।

Jhansi Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 5 जून यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर पुलिस की तरफ से भी रिएक्शन आया है। जिसमें झांसी पुलिस ने लिखा है, ‘प्रकरण के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बबीना पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है। विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।’ इसके साथ ही तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, “नारी निरंकुश हो चुकी! नारी_सशक्तीकरण ने नारी को निरंकुश बना दिया नारी कभी भी कही भी किसी भी पुरुष पर हमलावर हो जाती और पुरुष का मान मर्दन करती। कानून/पुलिस नारी जात पर कठोर कार्यवाही नहीं करती है?” दूसरा यूजर लिखता है कि, ‘सरकारी सिस्टम ने ही पान सिंह को डकैत बनाया था।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026