---Advertisement---

Kanpur Viral Video: ऑनलाइन ऑर्डर की बिरयानी से निकली कुत्ते की टांग, देख कांप जाएंगे नॉन वेज लवर्स

Kanpur Viral Video: बिरयानी किया ऑर्डर लेकिन जोमैटो ने क्या वाकई कुत्ते की टांग भेज कर ग्राहक को सदमे में भेजा। सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो ने एक अलग ही बहस की शुरुआत कर दी है। यह निश्चित तौर पर नॉनवेज लवर्स को कंपा देने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 13, 2026 1:38 अपराह्न

Kanpur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Kanpur Viral Video: नॉन वेज लवर्स बिरयानी का नाम सुनते ही शायद आपके मुंह में पानी आ जाता है। कानपुर के इस वायरल वीडियो को देखने के बाद शायद आप भी बिरयानी खाने से पहले एक बार जरूर सोचेंगे। जहां शख्स ने जोमैटो से यह सोचकर बिरियानी ऑर्डर किया कि आज तो मजे से खाया जाएगा लेकिन कथित तौर पर इस बिरयानी से कुत्ते की टांग निकली। कानपुर वायरल वीडियो ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है और यह निश्चित तौर पर नॉनवेज लवर के लिए तगड़े झटके से कम नहीं है जो ऑनलाइन बिरयानी मंगा कर चाव से खाते हैं। आइए जानते हैं कानपुर वायरल वीडियो में क्या हुआ।

बिरयानी ऑर्डर करने पर शख्स को मिला कुछ ऐसा

जहां तक कानपुर वायरल वीडियो की बात करें तो इसमें सुनाई देता है कि एक शख्स कहता है कि “भाई यह मैंने जोमैटो से आर्डर किया था यह देखो कैसा पीस है। कुत्ते की टंगड़ी है या क्या है। कुत्ता खिला रहा है जोमैटो।” इस दौरान अपशब्द का भी इस्तेमाल किया जाता है। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और जोमैटो द्वारा भेजे गए सामान को लेकर एक नई बहस की शुरुआत हो गई है।

Kanpur Viral Video को लेकर लोगों ने लिए मजे

इस कानपुर वायरल वीडियो को 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग इस पर बातें बना रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा नॉन वेजिटेरियन के लिए एक और खौफ। एक ने कहा, “जोमैटो पका के खिला रहा है। बिरयानी जहां से आर्डर किए हो उसकी धुलाई करो। एक ने लिखा ऐसा लग रहा है जैसे भाई ने चाइनीज रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर किया था तो लोग जांच के लिए भी सवाल उठाते हुए नजर आए हैं। कुछ लोग इस कुत्ते की टांग मानने के लिए तैयार नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं है।

निश्चित तौर पर ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वाले जोमैटो पर इस तरह का आरोप काफी शॉकिंग है। यह पहली दफा नहीं है जब इस तरह से ऑनलाइन फूड आइटम्स को लेकर बवाल हुआ हो।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 13, 2026

Viral Video

मार्च 13, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 13, 2026

UPPSC TGT Result 2025

मार्च 13, 2026

Viral Video

मार्च 13, 2026

Kritika Kamra Gaurav Kapur

मार्च 13, 2026