---Advertisement---

Kanpur Viral Video: ‘तेरी बहुत बड़ी जवानी..’ धुरंधर 2 देख रही लड़की को युवक ने पिता के सामने छेड़ा, अंजाम देख यूजर्स दंग

Kanpur Viral Video: सोशल मीडिया पर एक आदमी के द्वारा युवक को पीटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आदमी का आरोप है कि, धुरंधर 2 देख रही उसकी बेटी को छेड़ा गया है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। ये घटना गुरुदेव पैलेस टॉकीज की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 24, 2026 4:53 अपराह्न

Kanpur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Kanpur Viral Video: रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर 2 को देखने  बेटी के साथ पहुंचे एक पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो एक युवक पर खूब थप्पड़ बरसा रहा है। युवक पर आरोप है कि, उसने थिएटर के अंदर और बाहर उसकी  बेटी के साथ बदतमीजी की है।  आस-पास काफी सारे लोग मौजूद हैं। लड़के को पीटते हुए कह रहा है कि, तेरी बहुत बड़ी जवानी है।  ये घटना कानपुर के गुरुदेव पैलेस टॉकीज की बताई जा रही है। रावतपुर थाना क्षेत्र में घटी ये घटना  इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है।

‘धुरंधर 2’ देखने पिता के साथ पहुंची लड़की को मनचले ने छेड़ा

इस कानपुर वायरल वीडियो को एक्स पर Sachin Gupta नाम के यूजर के द्वारा अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘यूपी – कानपुर में धुरंधर–2 देखने आई युवती से बगल सीट पर बैठे शख्स ने छेड़खानी की।

देखें वीडियो

युवती के पिता ने हॉल से बाहर निकलते ही आरोपी को पीटा, पुलिस को सौंपा।’  वीडियो में देखा जा सकता है कि, आदमी युवक को पीट रहा है और उसके द्वारा की गई गंदी हरकत के बारे में भी बता रहा है। सिनेमाहॉल के बाहर  मनचले को सबक  सिखाते  इस पिता को लोग पूरा सपोर्ट कर रहे हैं।  खबरों की मानें तो एक आदमी थिएटर में अपनी बेटी संग ‘धुरंधर 2 ‘मूवी देखने आया था। लेकिन थिएटर के अंदर और बाहर युवक उसकी बेटी को छेड़ने लगा। इसके बाद आदमी ने उसे पकड़कर  पीट दिया।

Kanpur Viral Video पर पुलिस का एक्शन

इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को थाने में ले गई है। पीड़ित पक्ष के द्वारा शिकायत दर्द कराई गई है। इस छेड़छाड़ के मामले पर ​थाना प्रभारी कमलेश राय का बयान आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि, ‘हमें छेड़छाड़ की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। महिला सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’ इस घटना का वायरल वीडियो देख यूजर्स पीड़िता के पिता को रियल धुरंधर बता रहे हैं। इसके साथ ही खूब तारीफ कर रहे हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026