---Advertisement---

Ketan Agarwal Murder Case: जेल में बियर मांगने से लेकर केक बनाने तक, सिया गोयल पर लगे गंभीर आरोपों पर माता पिता का कबूलनामा!

Ketan Agarwal Murder Case: मंगेतर केतन अग्रवाल को प्रेमी चेतन चौहान के साथ मिलकर मारने के आरोप में जेल में बंद सिया के माता-पिता ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बेटी पर लगे तमाम सारे सवालों का जवाब दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 30, 2026 11:18 पूर्वाह्न

Ketan Agarwal Murder Case
Follow Us
---Advertisement---

Ketan Agarwal Murder Case:  पुणे में मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्यारोप में जेल की हवा खा रही सिया गोयल को लेकर उनके माता-पिता ने बड़ा खुलासा किया है। अभी हालहि में पुलिस ने सिया के पिता प्रवीण गोयल और मां पूजा गोयल से पूछताछ की है। करीब 11 घंटे तक इस पूछताछ में उनकी बेटी और प्रेमी चेतन चौहान से जुड़े हुए कई सवाल किए हैं। आने वाले समय में ये अहम सबूत बन सकते हैं। पूछताछ के बाद सिया गोयल के माता-पिता ने एक इंटरव्यू में उन तमाम सारे सवालों का जवाब दिया है। जिनमें कहा जा रहा है कि, सिया ने जेल में बियर मांगी और सिया ने 12 तक की पढ़ाई भी नहीं की है।

Ketan Agarwal Murder Case में सिया गोयल  के माता-पिता का बड़ा खुलासा

मंगेतर की हत्यारोपी सिया के पापा प्रवीण गोयल और मां पूजा गोयल ने बताया कि, उनकी  बेटी ने 12वीं तक पढ़ाई नहीं की है। उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता था। इसीलिए वो घर से ही केक बनाती थी और बिजनेस करती थी। जब रिपोर्टर ने उनसे सिया के जेल में बियर मांगने का सवाल किया तो उन्होंने कहा या सिर्फ झूठ है, पुलिस ने इन सभी अफवाहों को नकार दिया है। सिया के माता-पिता ने ये भी माना किया बेटी के प्रेमी चेतन चौहान को वो पहले से जानते थे, वो उनकी बेटी के साथ घूमता था। लेकिन दोनों के रिश्तों के बारे में उन्हें नहीं पता था।

इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि,  उनकी बेटी ने अपने होने वाले पति केतन अग्रवाल को चेतन के बारे में बताया हुआ था। सिया और केतन अग्रवाल काफी फोन पर बात करते थे और साथ घूमते थे। उनकी बेटी मंगेतर के साथ काफी खुश थी।  उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि, उनकी बेटी ने ऐसा किया है। इसके साथ ही उन्होंने उन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया कि, जिनमें कहा जा रहा है कि, उनकी बेटी शराब पीती थी और पार्टी करती थी।  सिया के माता-पिता का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सिया गोयल पर लगे मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के आरोप

बीते 18 जून 2026 को  बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की लोनावला के लोहगढ़ किले से गिरकर मौत हो गई थी।  इसका आरोप उनकी मंगेतर सिया अग्रवाल और प्रेमी चेतन चौहान पर लगा है। फिलहाल दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं।  शुरुआत में इसे एक हादसा दिखाने की कोशिश की गई। लेकिन पुलिस जांच और कॉल रिकॉर्ड्स खंगालने के बाद सिया और उसके प्रेमी चेतन का झूठ पकड़ा गया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इसीलिए सिया के माता-पिता से पुलिस ने पूछताछ की है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Cruide Oil Price

जून 30, 2026

Avika Gor

जून 30, 2026

Punjab News

जून 29, 2026